{"_id":"59b592834f1c1bf47f8b5bf0","slug":"will-pay-dues-roads-will-also-be-made-satyapal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलाएंगे बकाया भुगतान, सड़कें भी बनेगी : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलाएंगे बकाया भुगतान, सड़कें भी बनेगी : सत्यपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-बागपत
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागपत में वंदना चौक पहुंचा केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कृष्णा और हिंडन में पानी जहरीला हो चुका है। प्रदूषित पानी को शुद्ध कराने के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में देश के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता है। सड़कों की हालत ठीक होगी। बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। बड़ौत में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की बात भी दोहराई।
रविवार को दिल्ली से बड़ौत तक उनका स्वागत किया । गौरीपुर मोड़ और बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे सही तरीके से निभाया जाएगा। बागपत से गुजरने वाली हिंडन और कृष्णा का पानी बेहद प्रदूषित है। इसकी शिकायतें पहले भी मिली हैं। वह इसके लिए कार्य करेंगे। शीघ्र पानी को शुद्ध कराने का काम किया जाएगा। शिक्षा के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास होगा। उन्होंने बड़ौत में लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। वर्ष 2022 में नए भारत स्वच्छ भारत का निर्माण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत को बनाने में सहयोग का आह्वान किया। बकाया भुगतान दिलाने, सड़कों की स्थिति ठीक कराने का आश्वासन भी दिया।
डूंडाहेड़ा से बड़ौत तक जगह-जगह किया स्वागत
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। केंद्र में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पहली बार बागपत पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह का लोगों ने स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के बीच फूल मालाएं पहनाई । बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा और खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा के नेतृत्व में डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर स्वागत किया ।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. सुरेंद्र सिंह धामा आदि मौजूद रहे। उधर, पाठशाला बस स्टैंड के समीप गुल्लू धामा ने समर्थकों के साथ माला पहना स्वागत किया। होली चाईल्ड एकेडमी के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण ने भी स्वागत किया। हसनपुर मंसूरी, काठा, मवी कलां में स्वागत किया ।
प्रमेंद्र धामा, अजय चौधरी भी मौजूद रहे। बागपत के राष्ट्रवंदना चौक पर सचिन शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया । इसमें संजय रूहेला, सुधारश चौहान, सुदेश चौहान, विवेक तंवर, निशांत कौशिक, दुष्यंत चौहान, अनिल चौहान मौजूद रहे।
गौरीपुर मोड़ और निवाड़ा में स्वागत किया । सरूरपुर कलां में समर्थकों ने फूल मालाएं पहनाई। बड़ौत में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के नजदीक बड़ौत विधायक केपी मलिक के नेतृत्व में डॉ. सत्यपाल का स्वागत कर पगड़ी पहनाई गई। भाजपा नेता सुधीर मान ने स्वागत किया।