{"_id":"617c34887621d64e1f4d253f","slug":"will-meet-dgp-if-dacoits-are-not-arrested-baghpat-news-mrt56273670","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैटी डालने वाले जल्द पकड़े नहीं जाने पर डीजीपी से मिलेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैटी डालने वाले जल्द पकड़े नहीं जाने पर डीजीपी से मिलेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पुलिस आजमपुर मुलसम गांव में डकैती के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़ित धर्मपाल के आवास पर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो लखनऊ में डीजीपी से मुलाकात की जाएगी।
आजमपुर मुलसम में हुई बैठक में तेजपाल सिंह ने कहा कि बीती 23 अक्तूबर को धर्मपाल को बंधक बनाकर घेर में बदमाशों ने डकैती डाली थी। घटना को छह दिन बीत चुके हैं परंतु पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस एक भी बदमाश को नहीं पकड़ सकी है। पीड़ित धर्मपाल ने दो बदमाशों को पहचान लिया था परंतु पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस उन्हें बचा रही है। चेतावनी दी कि यदि 31 अक्तूबर तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो एक नवंबर को लखनऊ में डीजीपी से मिलकर खुलासे की मांग करेंगे। बैठक में पूर्व प्रधान कृष्णपाल, पल्लू, ओंकार, मुस्तकीम, सोनवीर उपाध्याय, देवी पंडित, विनोद, रामपाल प्रधान, पप्पू, अनिरुद्ध, आरिफ खान, विपिन, हरेंद्र, बबलू आदि उपस्थित रहे।