फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Will act on the exterior of the warehouse entry

गोदाम में बाहरी के घुसने पर होगी कार्रवाई

Sun, 27 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 27 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Will act on the exterior of the warehouse entry
बड़ौत एसएमआई गोदाम पर कर्मचारियों को निर्देशित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी ने एसएमआई गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएमआई को कहा गोदाम में कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर न आए और मात्र राशन डीलर ही गोदाम के अंदर आए। डीएम ने बांट माप तौल अधिकारियों को गुराना रोड पर स्थित धर्मकांटा के  जांच के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी शनिवार को एसएमआई गोदाम पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने एसएमआई गोदाम इंचार्ज प्रमोद को कहा कोई बाहरी व्यक्ति राशन डीलर के अलावा गोदाम के अंदर न आए, यदि कोई आता है तो उसकी रिपोर्ट एसडीएम को दें। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। गुराना रोड स्थित धर्मकांटा की भी शिकायत वहां राशन डीलरों ने की। उन्होने बांट माप तौला निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन


 कोताना के राशन डीलर प्रवीण जैन ने भी लुहारी के एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कहा शुक्रवार को जब वह गोदाम से माल उठाकर ले जा रहा था तो उसका मोबाइल और रुपये छीन लिया और उसके साथ मारपीट की और उसका माल पकड़वा दिया। डीएम ने एसडीएम दीपाली कौशिक को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जो माल उसका शुक्रवार को गोदाम में जमा कराया था उसको पुन: राशन दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने एसएमआई को निर्देशित किया कि कोटेदार जो समान उठाते हैं उसे एक बार ही दिया जाए चाहे वे दो गाड़ी में क्यों न ले जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बिनौली में एसएमआई गोदाम का निरीक्षण किया और वहां मौजूद एसएमआई मधु शर्मा को निर्देश दिए राशन माफिया से डर कर कार्य न करें।  इस दौरान जब उन्होंने सूचना पट देखा तो उसमें बामनौली की एक दुकान निरस्त थी। इस पर      उन्होंने बीडीओ बिनौली हनुमान प्रसाद त्रिपाठी को हड़काया और अपने कार्यालय में तलब करने        के  निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed