फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife thrashing in the affair of girlfriend

बागपत: प्रेमिका से संबंधो का विरोध करने पर पति ने की पत्नि की धुनाई,

Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 10:42 PM IST
सार

मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में शुक्रवार को एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की धुनाई कर दी।पीड़ित का आरोप है कि पति ज्यादातर समय प्रेमिका के पास रहता है। घर का खर्च भी नहीं देता है।
 

विज्ञापन
Wife thrashing in the affair of girlfriend

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा में शुक्रवार को एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की धुनाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में पति के खिलाफ 35 हजार रुपये छीनकर ले जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


औरंगाबाद शेखपुरा निवासी एक युवक किराए पर गाड़ी चलाता है। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। उसके बीते कुछ दिन से नगर निवासी एक महिला से प्रेम संबंध हैं। वह शुक्रवार सुबह कई दिन बाद घर पहुंचा। इस पर उसने पत्नी की लात-घूसे व डंडे से धुनाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि पति ज्यादातर समय प्रेमिका के पास रहता है। घर का खर्च भी नहीं देता है।
विज्ञापन


वह दो दिन पूर्व ही मायके से 35 हजार रुपये लाई थी। पति उसकी पिटाई कर उक्त राशि छीनकर ले गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed