फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wife committed suicide by hanging herself, but husband swallowed poisonous substance in domestic dispute

UP: पत्नी ने दी जान, पति ने भी उठाया खौफनाक कदम, अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक

Tue, 17 Oct 2023 05:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 Oct 2023 05:30 PM IST
सार

Baghpat News : घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके बाद पति ने भी खौफनाक कदम उठा लिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Wife committed suicide by hanging herself, but husband swallowed poisonous substance in domestic dispute
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में खेकड़ा के बड़ागांव में घरेलू कलह में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी तो इससे क्षुब्ध होकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बड़ागांव गांव के रहने वाला नीरज कुमार कार पेंटर का काम करता है। जिसकी ढाई साल पहले निरपड़ा गांव की बबीता से शादी हुई थी। नीरज के बड़े भाई लीलू ने बताया कि पिछले छह महीने से नीरज और उसकी पत्नी के बीच में विवाद चल रहा था, जिसे निपटाने के लिए रिश्तेदारों ने काफी प्रयास किया, लेकिन विवाद नहीं निपट सका।

विज्ञापन

बताया कि मंगलवार की सुबह फिर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिससे क्षुब्ध बबीता ने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। जिसका पता चलते ही नीरज ने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ निकल लिया। शोर शराबा होने पर परिवार वाले वहां पहुंचे और नीरज का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में विस्फोट: साबुन फैक्टरी में ब्लास्ट से चार की मौत, छह घायल, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग

उधर, पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पिछले छह महीने से घरेलू कलह होने का पता चला है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: फैक्टरी में विस्फोट की लखनऊ तक गूंज, CM योगी ने लिया संज्ञान, ATS को जांच में मिली विस्फोटक सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed