...तो कौन खा रहा मिड-डे मील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार यादव ने बुधवार को छपरौली ब्लाक संसाधन केंद्र, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। ग्राम टांडा के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में निरीक्षण में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। 120 में से तीन ही छात्र उपस्थित मिले। टांडा के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में 48 छात्र में से 9 छात्र एक शिक्षक अनुपस्थित मिले। एमडीएम पंजिका में गड़बड़ी मिली। 27 और 29 छात्रों को मिड - डे मील दर्शाया । एमडीएम में हेराफेरी को देख नाराजगी व्यक्त की।
टांडा के प्राथमिक विद्यालय में 98 छात्र में से 20 छात्र उपस्थित मिले। कुर्डी के प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। 37 छात्र पंजीकृत थे, एक भी उपस्थित नहीं मिला। 20, 22, 23 अप्रैल को क्रमश: 33, 16, 28 छात्रों को एमडीएम पंजिका में दर्शाया। प्रधानाध्यापक के निलंबन के नोटिस दिए। तिलवाड़ा में 73 में से 26 छात्र मिले। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में 48 में आठ छात्र उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक शिक्षण कार्य छोड़कर अखबार पढ़ते मिले।
हेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 में से एक भी छात्र नहीं मिला। अध्यापक ग्रुप में बातें करते मिले। हेवा के ही प्राथमिक विद्यालय में 77 में से एक भी छात्र मौजूद नहीं मिला। शिक्षक दूसरे विद्यालय के शिक्षक से बातें करते मिले। छपरौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 27 में से 10 छात्र मिले। छपरौली के प्राथमिक विद्यालय में 96 में से 38 छात्र मिले। छात्रों से प्रश्न पूछे कोई नहीं बता पाया। लोयन गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 44 में से एक भी छात्र उपस्थित नहीं मिला।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 100 छात्राओं के पंजीकरण में 77 छात्राएं उपस्थित मिली। निरीक्षण में छात्राओं के विस्तर गंदे मिले। वार्डेन को नोटिस जारी किया ब्लाक संसाधन केंद्र छपरौली में एबीआरसी शिवकुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमीर आलम चौधरी अनुपस्थित मिले। पत्रावलियां निरीक्षण में अस्त - व्यस्त मिलीं। बीएसए ने प्रधानाध्यापक के निलंबन और वेतन रोकने के निर्देश दिए और सभी विद्यालयों को नोटिस जारी किया।