{"_id":"6a02334d193cb270c7059a88","slug":"while-returning-from-baghpat-cm-yogi-promised-to-visit-again-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-151549-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत से वापस जाते हुए दोबारा आने का वादा कर गए सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत से वापस जाते हुए दोबारा आने का वादा कर गए सीएम योगी
विज्ञापन
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को बागपत से वापस जाते हुए दोबारा आने का वादा भी कर गए। उन्होंने बागपत आने के लिए जल्द ही कार्यक्रम बनाने की बात कही और इस बार कार्यक्रम भी ज्यादा लोगों की सहभागिता वाला होगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ का सोमवार को शिव गोरखनाथ आश्रम में केवल धार्मिक कार्यक्रम तय था, जहां उनको नवनाथ की मूर्तियों का अनावरण करने के साथ ही यज्ञ में आहुति देनी थी और माता के मंदिर में पूजन करके चादर विधि करनी थी।
जब योगी आदित्यनाथ आश्रम में पहुंचे तो वहां देशभर से आए साधु-संतों व महंतों के साथ ही आसपास के क्षेत्र से आए लोगों की भीड़ देखकर कार्यक्रम में बदलाव करा दिया। सत्संग भवन में तुरंत ही मंच पर कुर्सियों को रखवाया गया और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। तब तक योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में पूजा, नवनाथ मूर्तियों का अनावरण समेत अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सत्संग भवन में पहुंचकर उन्होंने संबोधन किया।
विज्ञापन
वहां से जाते हुए वह कहकर गए कि जल्द ही बागपत में दोबारा आने का कार्यक्रम बनाएंगे। उस कार्यक्रम में उन सभी लोगों को बुलाया जाएगा, जो यहां आने से रह गए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए वेस्ट यूपी पर पहले ही फोकस किया जा रहा है, इसलिए यह भी माना जा रहा है कि जल्द जनसभा का कार्यक्रम तय हो सकता है।