फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Whether it is a native or a foreigner... everyone is crazy about mangoes.

देशी हो या विदेशी... सब रटौल आम के दीवाने

Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Whether it is a native or a foreigner... everyone is crazy about mangoes.
बागपत : रटौल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में भाग लेते विदेशी नागरिक। - फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर (बागपत)। रटौल आम ने विदेशों तक अपनी खुशबू और मिठास के कारण पहचान बनाई हुई है। यहां पहुंचे विदेशी सैलानियों ने रविवार को एक फार्म हाउस पर आयोजित मैंगो फेस्टिवल में रटौल आम का स्वाद चखा। जहां सैलानियों ने आम के बागानों में घूमकर लुत्फ भी उठाया। साथ ही रटौल आम के स्वाद की तारीफ भी की।
विज्ञापन

रटौल स्थित एक फार्म हाउस पर रविवार को मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जहां आम का स्वाद लेने के लिए अमेरिका के सैलानियों के साथ ही डीएम राजकमल यादव भी पहुंचे। जिसमें विदेशी सैलानियों ने आम की कई प्रजातियों का स्वाद चखा और अलग-अलग प्रजातियों के बागानों व उनकी पैदावार के बारे में जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन

अमेरिका से आई कैटरीना ने आम की कई प्रजातियों का जायका लिया। फैज महमूद ने बताया कि वह हर साल रटौल आकर आम का स्वाद चखता है। उधर कई विदेशी सैलानियों ने भारतीय संस्कृति के बारे में भी जानकारी ली। वहां विदेशी सैलानी एक स्कूल में घूमने भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नहरों के किनारे लगवाए जाएंगे आम के पौधे : डीएम
रटौल आम को जीआई टैग मिलने पर एक फार्म हाउस में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में डीएम ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रटौल आम को जीआई टैग मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। नहरों के किनारे आम के पौधे लगाए जाएंगे और बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक शैलेंद्र राजन, कृषि निदेशक राजबीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राकेश, पूर्व सीओ इंद्रदेव सिंह, दिनेश मौजूद रहे।

अरे वाह, इतना स्वादिष्ट होता है रटौल का आम: रटौल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में रटौल का आम खाते डीएम

अरे वाह, इतना स्वादिष्ट होता है रटौल का आम: रटौल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में रटौल का आम खाते डीएम- फोटो : BAGHPAT

बागपत : रटौल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में आम का स्वाद लेतीं विदेशी महिला।

बागपत : रटौल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में आम का स्वाद लेतीं विदेशी महिला।- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed