{"_id":"63b5bba3b887f534375c7e93","slug":"when-the-security-cordon-was-broken-the-police-lathicharged-baghpat-news-mrt6205576104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुरक्षा घेरा तोड़ा तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुरक्षा घेरा तोड़ा तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां
विज्ञापन
बागपत के सिसाना गांव के पास राहुल गांधी को बुके देने जा रहे नेता को खदेड़कर बाहर करते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भारत जोड़ो यात्रा में मवीकलां से बड़ौत तक कई बार राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूटा, जिस पर पुलिस ने लोगों को जमीन पर गिराकर पिटाई की। सिसाना गांव में सुरक्षा घेरा तोड़ने पर लोगों को सड़क से दूर फेंक दिया। वहीं सरूरपुर कलां में सुरक्षा घेरा तोड़ने पर दो युवकों को पीटने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
भारत जोड़ो यात्रा शुरू होते ही कार्यकर्ताओं में राहुल गांधी से मिलने की होड़ लग गई। जिसके चलते राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने कई बार घुसने की कोशिश की। इसके अलावा फोटो खींचने के प्रयास में भी राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ा गया। जिसको लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई। पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़ने वालों को धक्का देकर दूर किया।
सिसाना गांव में राहुल गांधी को गुलदस्ता देने का प्रयास कर रहे एक कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों ने उठाकर सड़क से दूर फेंक दिया। वहीं एक युवक सुरक्षा घेरे के अंदर घुस गया तो उसे भी उठाकर सड़क से दूर कर दिया। इस तरह ही गौरीपुर मोड़ पर राहुल गांधी से मिलने का प्रयास कर रहे कई युवकों को पुलिसकर्मियों ने दूर धकेल दिया।
विज्ञापन
सरूरपुर कलां गांव में एक युवक राहुल गांधी को माला पहनाने के लिए सुरक्षा घेरे में घुसने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके अलावा एक युवक तिरंगा झंडा राहुल गांधी को देने के लिए जैसे ही सुरक्षा घेरे में घुसने लगा तो पुलिस कर्मियों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। दो युवकों की पिटाई करने पर ग्रामीण भड़क गए और हंगामा किया। बड़ौत में भी सुरक्षा घेरे में घुसने का प्रयास कर रहे युवकों को पुलिस कर्मियों ने धकेलकर दूर किया।
सांड़ देखते ही उड़े होश, दौड़े पुलिसकर्मी
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सिसाना गांव से आगे पहुंची तो एक तरफ एक आवारा सांड़ घूमता हुआ आ गया। जिसे देखते ही कार्यकर्ता उससे बचकर भागने लगे। सांड़ पहले कार्यकर्ताओं की भीड़ की तरफ भागा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला।

बागपत के सरूरपुर गांव में राहुल गांधी को तिरंगे का झंडा देने जा रहे युवक के साथ मारपीट करते पुलिस?- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सरूरपुर गांव में राहुल गांधी के फूलों की माला पहनाने जा रहे युवक को पकड़ कर ले जाते पुलिस?- फोटो : BAGHPAT

अरे रूक जाओ संभालो जरा इसे:बागपत के सरूरपुर गांव में मारपीट के दौरान जमीन पर गिरे युवक को देखते रा- फोटो : BAGHPAT

बागपत के सरूरपुर गांव में राहुल गांधी के फूलों की माला पहनाने जा रहे युवक को खींचकर ले जाते पुलिस?- फोटो : BAGHPAT