{"_id":"652313ecc3d0bedb980caf16","slug":"when-monkeys-started-getting-scared-two-thousand-posters-of-langur-were-sold-in-a-month-prices-also-increased-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6030-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदर डरने लगे तो एक महीने में बिके लंगूर के दो हजार पोस्टर, दाम भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदर डरने लगे तो एक महीने में बिके लंगूर के दो हजार पोस्टर, दाम भी बढ़े
विज्ञापन
अमीनगर सराय। बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने छतों पर लंगूर के पोस्टर लगाने शुरू किए तो बाजार में मांग बढ़ गई और दो हजार पोस्टर बिक गए। मांग बढ़ने पर लंगूर के पोस्टरों की कीमत बढ़ गई। जिसके चलते 100 रुपये में मिलने वाला पोस्टर अब 300 रुपये में मिल रहा है।
कस्बे में पिछले कई महीनों से बंदरों ने आतंक मचा रखा है। जहां बंदर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर घायल कर रहे है तो घरों से सामान उठाकर ले जाते है और सामान भी बिखेर देते है। जिससे परेशान कस्बावासियों ने समाधान निकाला और अपने घरों की छत पर बंदरों से बचाव के लिए लंगूर के पोस्टर लगा दिए। जिन्हें देखते ही बंदरों छतों पर नहीं आ रहे और लोगों को बंदरों के आतंक से राहत भी मिली। जिसके चलते कस्बे में लंगूर के पोस्टर की मांग तेजी से बढ़ गई। जहां 100 रुपये में मिलने वाला पोस्टर अब 200 से लेकर 300 रुपये में मिल रहा है तो एक महीने में दो हजार से अधिक पोस्टर बिक चुके है। इस मामले में कस्बावासी नितिन यादव ने बताया छत पर लंगूर का पोस्टर लगाने से बंदरों के आतंक से राहत मिली है। उन्होंने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
वर्जन- बंदरों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतनी होगी। बच्चों को छतों पर अकेला न छोड़े। कस्बे के लोगों को जल्द ही बंदरों की समस्या से राहत दिला दी जाएगी। अनिल पंडित, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत।