फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When he tried to put the brothers in the car by showing a pistol, there was a hue and cry of kidnapping

Baghpat News: पिस्टल दिखा भाईयों को कार में डालने का प्रयास किया तो अपहरण का शोर मचा

Thu, 29 Aug 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 29 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
When he tried to put the brothers in the car by showing a pistol, there was a hue and cry of kidnapping
बागपत। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात बैल बुग्गी लेकर जा रहे दो भाईयों पर कार में सवार गाजियाबाद एसओजी टीम के सिपाहियों ने पिस्टल तान दी और एक को गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। जिससे वहां अपहरण का शोर मच गया तो बुग्गी चालकों के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर रहने वाले बैल बुग्गी चालक शकील ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने भाई शमीम के साथ अपनी बैल बुग्गियों में मलबा लेकर घर का भराव करने के लिए ला रहे थे। रास्ते में मेरठ-बागपत हाईवे पर ओसो स्टोर के सामने पहुंचे तो उनके आगे एक कार आगे आकर रुकी। कार से निकले युवकों ने पिस्टल दिखाकर दोनों भाईयों को पीटना शुरू कर दिया और गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दिल्ली रोड पर गाड़ी को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। बुग्गी चालक भाईयों के अपहरण का शोर मचने पर कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लग गया। जहां लोगों ने हंगामा किया और कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि चोरी के शक में एक युवक को हिरासत में लेकर गाजियाबाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हंगामा बढ़ने पर कोतवाली पहुंचे सिपाही
कोतवाली में मंगलवार रात हंगामा बढ़ने पर गाजियाबाद एसओजी टीम के सिपाही भी कोतवाली पहुंच गए। जिन्होंने शिकायतकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं माने। इसके बाद कोतवाली में कार्रवाई नहीं होने पर बुग्गी चालक अपने परिजनों के साथ एसपी से मिला और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed