फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When he beat his wife, the police were called and three pistols and 22 cartridges were seized.

Baghpat News: पत्नी को पीटा तो पुलिस बुलाकर पकड़वा दिए तीन तमंचे और 22 कारतूस

Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
When he beat his wife, the police were called and three pistols and 22 cartridges were seized.
बागपत। अब्दुलपुर मेवला गांव में पति नवीन कुमार ने पत्नी बरखा की सोमवार रात को पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध पत्नी ने पुलिस को बुला लिया और घर में पति ने रखे तीन तमंचे और 22 कारतूस पकड़वा दिए। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने दिल्ली के व्यक्ति से तमंचे-कारतूस खरीदने की जानकारी दी।
विज्ञापन

अब्दुलपुर मेवला गांव निवासी बरखा ने अपने पति नवीन कुमार पर मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो नवीन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से गोली मारने की धमकी दे रहा था। पुलिसकर्मियों ने बरखा को बचाकर पूछताछ की तो उसने घर में पॉलीथिन में रखे अपने पति नवीन के तीन तमंचे और 22 कारतूस बरामद करा दिए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी नवीन को पकड़कर काेतवाली ले आए और पूछताछ की। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि नवीन के घर में कूलर पर रखी एक पॉलीथिन से तीन तमंचे और 22 कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में नवीन ने एक साल पहले दिल्ली के एक व्यक्ति से खरीदने की जानकारी दी। उस व्यक्ति के बारे में जानकारी की गई तो उसकी भी कई महीने पहले मौत हो चुकी है। आरोपी नवीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- गांव वालों ने भी धमकाने का आरोप लगाया
अब्दुलपुर गांव में नवीन के घर से तीन तमंचे और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने उसके बारे में ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। ग्रामीणों ने नवीन पर तमंचा दिखाकर लोगों को धमकाने का भी आरोप लगाया। हालांकि पुलिस रिकार्ड में नवीन पर पहला कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed