फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wheels of 250 trucks stopped from Bharat Jodo Yatra

Baghpat News: भारत जोड़ो यात्रा से थमे 250 ट्रकों के पहिये

Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wheels of 250 trucks stopped from Bharat Jodo Yatra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बुधवार को जिले में माल वाहनों के पहिये थम गए। पूरा दिन ट्रांसपोर्ट सेवाएं बाधित रहीं। वाहन बंद होने के कारण बुधवार को किराने, दवाई के साथ ही अन्य सामान पहुंचाने का कार्य प्रभावित रहा। माल वाहन बंद होने से ट्रांसपोर्टरों को लगभग 40 लाख रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।
जिले में छोटे व बड़े लगभग 130 ट्रांसपोर्टर के पास 250 से ज्यादा ट्रक हैं। इन ट्रकों से बागपत से दिल्ली, गुड़गांव, सहारनपुर, अजमेर, वाराणसी, हरियाणा राज्य में लाखों रुपये का किराना, मेडिकल समेत अन्य उद्योग में तैयार होने वाला सामान सप्लाई किया जाता है और दूसरे राज्यों से बागपत में भी सामान मंगाया जाता है। बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा से पूरे दिन ट्रांसपोर्ट सेवाएं ठप रहीं। माल से लदे ट्रक दिन भर दिल्ली सहारनपुर हाईवे किनारे खड़े रहे। माल वाहन बंद होने से माल की सप्लाई न होने से ट्रांसपोर्टरों को लाखों रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

यात्रा से प्रभावित हुआ कारोबार
ट्रांसपोर्टर पवन कुमार ने बताय कि भारत जोड़ो यात्रा से बुधवार को पूरा दिन कारोबार प्रभावित रहा। वाहन बंद होने से माल की सप्लाई नहीं हुई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रवीण ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के कारण हाईवे बंद रहा। प्रशासन ने वाहनों पर रोक लगा दी थी। हाईवे बंद होने से बुधवार को बसों की बुकिंग रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे करने पड़े वाहन खड़े
ट्रक चालक कासिम ने बताया कि हरिद्वार से केमिकल लेकर जयपुर जा रहा था। पुलिस ने बड़ौत में औद्योगिक चौकी पर ट्रक रोक दिया। जिससे कंपनी में समय से पहुंचना मुश्किल है। पूरा दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। चौबीराम ने बताया कि रुड़की से ट्रक में माल भरकर गुड़गांव जा रहा था। भारत जोड़ो यात्रा होने के कारण पुलिस ने ट्रक को निकालने से मना कर दिया। सुबह पांच बजे से यात्रा का निकलने का इंतजार कर रहा हूूं। शैलेंद्र ने बताया कि ट्रक में देहरादून से ऑटो पार्ट्स लेकर आया था। आज रात तक माल गुड़गांव की कंपनी में छोड़ना था, मगर सुबह से हाईवे किनारे खड़ा होकर यात्रा निकलने का इंतजार कर रहा हूं।

यात्रा आगे बढ़ी तो वाहनों को किया रवाना
खेकड़ा। भारत जोड़ो यात्रा के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाइवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बागपत आने वाले वाहनों पर सोमवार रात रोक लगा दी गई थी। अधिकांश वाहन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मार्ग किनारे ही खडे़ हो गए थे। बुधवार सुबह यात्रा खेकड़ा से रवाना हो गई। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर जाने आने वाले वाहनों को रवाना किया। वाहन निकलते समय दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। करीब 12 बजे हालात सामान्य होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed