{"_id":"6456a2d2667c6c70d307bb64","slug":"wheat-crop-ruined-by-rain-demand-for-compensation-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-997-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल, मुआवजे की मांग
Sun, 07 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 07 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
रटौल। बारिश से किसानों की खेतों में कटी हुई कई बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने सरकार से फसल का मुआवजे की मांग की है। ढिकौली, लहचौड़ा, रटौल, चमरावल, कहरका, घिटोरा, अहमदनगर और नगला बढ़ी गांव में किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल खेत में कटाई के बाद पड़ी हुई है। पिछले एक सप्ताह में हुई बारिश से गेहूं की कटी हुई फसल खराब हो गई है।
शनिवार सुबह अचानक बारिश होने से खेतों में जलभराव होने से गेहूं की कटी हुई फसल डूब गई है। किसान बचाने के लिए खेतों से बाहर निकाल रहे हैं। बारिश से गेहूं की बाली काली पड़ गई है। बरसात के कारण खेतों में पड़ी बाली में अंकुर निकलने शुरु हो गए हैं।
जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसान रविंदर, राजपाल और पप्पू का कहना है कि बारिश के कारण कई बीघा फसल खराब हो गई है। उन्होंने प्रशासन से फसल के मुआवजे की मांग की है। अहमदनगर के ग्राम प्रधान रविंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर किसानों की फसल के मुआवजे की मांग की है।