{"_id":"661f155dd7441a6e4505912b","slug":"wheat-crop-caught-fire-stampede-among-polling-workers-baghpat-news-c-28-1-bag1001-112040-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गेहूं की फसल में लगी आग, मतदानकर्मियों में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गेहूं की फसल में लगी आग, मतदानकर्मियों में मची भगदड़
विज्ञापन
बागपत। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के पास हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से एक किसान की सात बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे मतदान अधिकारियों में भगदड़ मच गई और वह प्रशिक्षण छोड़कर अपनी गाड़ियों को हटाने के लिए दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी खाली हो गई तो कर्मचारी भी पानी ढूंढते हुए घूमते रहे। लोगों ने कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के पास सिसाना गांव के किसान संजय चौहान ने अपने खेत में गेहूं की फसल की बो रखी है। मंगलवार दोपहर हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई, जो पूरे खेत में फैलने लगी। आसपास खड़े लोगों के शेार मचाने पर किसान आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन हवा चलने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची लेकिन एक गाड़ी आग नहीं बुझा सकी।
उधर गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे मतदान अधिकारियों के वाहन भी खेत के पास खड़े थे। आग लगने का पता चलने पर उनमें भगदड़ मच गई और वे अपने वाहन वहां से हटाने के लिए दौड़ पड़े। बाद में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
नलकूपों को तलाशते दिखे अग्निशमन कर्मी
खेत में आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म हो गया और उसके बाद वह नलकूपों में पानी ढूंढते हुए घूमते रहे। वहां दूसरी गाड़ी तक नहीं मंगवाई गई। जिसके बाद लोगों ने खुद ही कपड़ों व पानी डालकर आग पर काबू पाया।