{"_id":"63daa41991cea97a0b31f4bd","slug":"whatsapp-hacked-and-sent-obscene-photos-asked-for-50-thousand-baghpat-news-c-14-1-100983-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्हाट्सएप हैक कर अश्लील फोटो भेजे, 50 हजार मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्हाट्सएप हैक कर अश्लील फोटो भेजे, 50 हजार मांगे
Wed, 01 Feb 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बागपत। साइबर ठगी के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें साइबर ठगों ने शहर निवासी एक युवक का व्हाट्सएप हैक कर उसे अश्लील फोटो भेजे और उससे 50 हजार रुपये की मांग की।
शहर के कोर्ट रोड पर रहने वाले युवक ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि उसका व्हाट्सएप कुछ लोगों ने हैक कर लिया। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके मोबाइल पर कुछ अश्लील फोटो भेजे और फिर 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। उसने पहले रुपये देने की बात कहीं, लेकिन उक्त लोग उसके साथ गाली-गलौज करने लगे और भुगत लेने की धमकी भी दी गई। युवक की तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सात लोगों से ठगे एक लाख दो हजार वापस कराए
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि साइबर सैल ने ऑनलाइन ठगी के मामलों में जनवरी माह में कार्रवाई की। जिसमें बागपत कोतवाली में दर्ज ठगे के दो मुकदमों के पीड़ितों को 22 हजार रुपये वापस कराए गए। बड़ौत कोतवाली में दर्ज पांच मुकदमों के पीड़ितों से ठगे गए 80 हजार रुपये वापस कराए गए। एसपी ने लोगों को ठगों से सावधान रहने और किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी व अन्य जानकारी न देने की अपील की।