फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   What was the soldier's home Rafique

सिपाही के घर क्या करने गया था रफीक

Fri, 29 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 29 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
What was the soldier's home Rafique
खून के निशान देखते डीएम। - फोटो : amar ujala
बागपत में फरीद की हत्या होने के बाद भी अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिरकार रफीक सिपाही के घर पर अपने साथियों को लेकर क्यों पहुंचा ? उसका इरादा क्या था ? इसको लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रफीक अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी विष्णु मित्तल से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में जेल गया था।
विज्ञापन

 

फिलहाल जमानत पर छूटा हुआ है। बताया जाता है उसका बुधवार शाम कांस्टेबल रघुवीर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। लोगों ने वहां पर पहुंचकर बीच-बचाव करा दिया था। सिपाही अपने कमरे पर पहुंच गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही रफीक अपने साथियों के साथ वहां पर पहुंच गया। इस दौरान वहां पर गोली चली। इसमें युवक फरीद की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 

आखिरकार रफीक सिपाही के घर पर अपने साथियों को लेकर क्यों पहुंचा? ऐसा वहां क्या हुआ कि सिपाही ने गोली चला दी ? यह सवाल अभी भी लोगों के जहन में उठ रहा है। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा मामले की जांच चल रही है। अभी इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed