फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   What kind of treatment is this... Cleaning staff making prescriptions, pharmacists seeing patients

Baghpat News: ये कैसा उपचार... सफाई कर्मी बना रहे पर्ची, फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
What kind of treatment is this... Cleaning staff making prescriptions, pharmacists seeing patients
सुबह 10.10 बजे कब आएगें डॉक्टर साहब, यहां तो कोई भी नहीं है :-  छपरौली सीएचसी में चिकित्सक के  - फोटो : जनसुनवाई करते एसपी और डीएम।
बागपत। यहां स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई कर्मी पर्ची बना रहे हैं और फार्मासिस्ट मरीजों की जांच करके दवाई दे रहे हैं। यह सुनकर अजीब जरूर लगता है, मगर यहां की सच्चाई कुछ ऐसी है। स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं और मरीज परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन

बागपत सीएचसी में जहां सवा दस बजे तक कई चिकित्सक गायब थे तो एक्सरे कक्ष पर ताला लगा था। बिनौली सीएचसी में भी लैब पर ताला लटका हुआ था।
nतीन चिकित्सक गायब तो एक्सरे कक्ष पर लगा ताला : बागपत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह सवा दस बजे तक सिर्फ दो चिकित्सक ही बैठकर मरीज देख रहे थे। तीन चिकित्सक गायब थे। एक्सरे कक्ष का ताला लगा हुआ था और वहां एक कर्मचारी से पूछा तो बताया कि कक्ष का ताला साढ़े दस बजे के बाद खुलता है और कई बार तो 11 बजे तक भी कर्मी नहीं आते हैं। ऐसे में मरीजों को वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

nरटौल में फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच करके दी दवाई : रटौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर तैनात महिला चिकित्सक डा. मीना 10 दिन की ट्रेनिंग पर मेरठ गई हैं। उनकी जगह किसी दूसरे चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां वार्ड ब्वॉय नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारी पर्ची बना रहा था और फार्मासिस्ट प्रविंद्र कुमार मरीजों की जांच करके दवाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed