फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   What kind of bus stand is this, buses stand in mud and waterlogged, passenger trouble

Baghpat News: यह कैसा बस स्टैंड, कीचड़ और जलभराव में खड़ी होती हैं बसें, यात्री परेशानी

Sun, 09 Jul 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
What kind of bus stand is this, buses stand in mud and waterlogged, passenger trouble
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यात्रियों को तमाम सुविधाएं दिलाने के परिवहन विभाग के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली चुंगी पर बना बस स्टैंड है, जहां पर बसें कीचड़ और जलभराव में खड़ी होती हैं। मजबूरन यात्रियों को कीचड़ और जल भराव से ही होकर बसों में चढ़ना पड़ता है। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये बोले यात्री 
बड़ौत डिपो के अधिकारियों का ध्यान यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने पर बिल्कुल नहीं है। बावली बस स्टैंड पूरी तरह से कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो चुका है। ऐसे मेें यात्रियों को या तो हाईवे पर खड़े होकर जान जोखिम में डालकर बसों में सफर करना पड़ रहा है। अन्यथा कीचड़ से गुजरकर बसों में चढ़ना पड़ रहा है।- सावन
विज्ञापन


प्रतिदिन यहां से सैकड़ों यात्री बसों में सवार होते हैं, यहां पर कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार रोडवेज विभाग के अधिकारियों को मिट्टी डलवाने के लिए अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। इससे यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। - आकाश
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात में बावली चुंगी बस स्टैंड पर जलभराव हो जाता है, यहां पर पानी निकासी का प्रबंधन किया जा रहा है। जल्द ही यात्रियों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। -रामदास एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed