{"_id":"58961a4f4f1c1bce22e8113e","slug":"west-will-oust-the-bjp-from-up-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे : अजित सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे : अजित सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागपत के मवीकला गांव में मंचासीन रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह व प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद सुप्रीमो अजित सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव मोदी का भविष्य तय करेंगे। वह प्रचारक रहे हैं, सिर्फ बोलना जानते हैं। भाजपा दंगा कराना चाहती है। इसलिए नफरत का माहौल बना रही है। सर्वसमाज के लोग इस बार वेस्ट यूपी से भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। हरियाणा में भी भाजपा ने लोगों को लड़ाने का काम किया।
शनिवार को मवीकलां गांव में रालोद प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में आयोजित रैली में अजित सिंह के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे। उन्होंने कहा कि मोदी के पास कोई तथ्य नहीं है। किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर किसानों को आश्वासन देकर भी लागू नहीं की। केंद्र सरकार ने कोआपरेटिव बैंकों का सिर्फ दो महीने का ब्याज माफ किया। यह ब्याज सिर्फ सैकड़ों रुपये में है। मोदी को कर्ज और ब्याज के फर्क तक की जानकारी नहीं है। आरोप जड़ा कि भाजपा नफरत फैला रही है और दंगा कराना चाहती है। सर्वसमाज के लोगों को एकजुट होकर जवाब देना होगा। वोट की ताकत से वेस्ट यूपी से भाजपा को उखाड़ फेंक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा को रोजगार और बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगने का काम किया गया। केंद्र की भाजपा और यूपी की सपा सरकार किसान विरोधी है। किसान-मजदूरों की ताकत से इस बार इन्हें सत्ता से हटाना है। इस मौके पर प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना, विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, डॉ अजय कुमार, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, कपिल चौधरी, जिला बार संघ के अध्यक्ष जयवीर तोमर, देवेंद्र आर्य, अश्वनी तोमर, ओमवीर ढाका, सुभाष नैन आदि मौजूद रहे।
छोटे चौधरी ने दी हर दर्द को हवा
बागपत। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। रालोद के मंच से वेस्ट यूपी के हर दर्द को हवा दी गई। मुजफ्फरनगर दंगा, हरित प्रदेश, हाईकोर्ट की बेंच और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया गया। दिल्ली-लखनऊ के नेताओं में निशाने पर रहे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम अखिलेश यादव।
विज्ञापन
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मवीकलां गांव से छोटे चौधरी ने बोलना शुरू किया तो सीधे निशाने पर थे मेरठ की रैली में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। भाजपा पर कटाक्ष किए। मुजफ्फरनगर से लेकर हरियाणा तक की हिंसा का जिक्र छेड़ा। अजित सिंह ने बार-बार अपने भाषण में मोदी की घोषणाएं, भाषण, नोटबंदी और कपड़ों तक का जिक्र किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बीच छिड़ी सियासत की जंग पर उन्होंने चुटकी ली। यूपी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने हाईकोर्ट की बेंच की मांग दोहराई और भाजपा का विरोध करने का एलान किया। रालोदियों ने यहां फिर से हरित प्रदेश के मुद्दे को हवा दी।
जो अपने पिता का नहीं हुआ, वो आपका कैसे होगा
चौधरी अजित सिंह ने सीएम अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो अपने पिता का नहीं हो सका, वह आपका कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि स्वार्थ की राजनीति की जा रही है। किसान हितों की चिंता किसी को नहीं है।
युवा सिर्फ मोदी के कपड़े पहनना देखें
चौधरी अजित सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से कोई मतलब नहीं है। युवा उनमें एक बात जरूर देखें कि वह किस तरह अच्छे कपड़े पहनते हैं।