West UP News: पिटबुल ने युवक और बच्चे पर हमला कर किया जख्मी... 30 दिन की पैरोल पर आया बाबा राम रहीम
{"_id":"67a8556261dfe1300c0c2126","slug":"west-up-news-pitbull-injured-a-young-man-by-attacking-a-child-baba-ram-rahim-came-on-parole-for-30-days-2025-02-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News: पिटबुल ने युवक और बच्चे पर हमला कर किया जख्मी... 30 दिन की पैरोल पर आया बाबा राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 09 Feb 2025 12:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:43 PM IST
खास बातें
दोनों घायलों को डॉक्टरों के यहां ले जाया गया, जहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि यहां पिटबुल के काटे का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
पिटबुल
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:45 PM, 09-Feb-2025
Saharanpur: एक रात में तीन जगह चोरी
अंबेहटा में चोरों ने शनिवार रात इस्लामनगर रोड पर स्थित दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।दुकानदार अब्दुल गफ्फार ने बताया कि शनिवार रात को वह नमाज पढ़ने गया था। वापस आकर देखा तो गल्ले का ताला टूटा हुआ था और पांच हजार रुपये गायब थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता चला कि घटना के बाद दो लोग बाइक से अंबेहटा की ओर भागे हैं।
इसके अलावा अबेहटी गांव में चोरों ने गोगाजी म्हाडी के दान पात्र को तोड़कर नगदी चोरी कर ली। वहीं खेड़ा अफगान रोड से चोरों ने एक नर्सरी से पेड़ चोरी कर लिए। पीड़ितों की ओर से तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
12:41 PM, 09-Feb-2025
बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
Baghpat: सिरसा से बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम शनिवार को सिरसा से बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा। वह पैरोल की शेष अवधि में यहीं पर रहेगा। रामरहीम के आने के बाद बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख दिल्ली चुनाव से पहले 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल लेकर सिरसा के आश्रम में पहुंच गया था। उसे न्यायालय ने सिरसा आश्रम में दस दिन और अन्य बीस दिन बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी थी। सिरसा के आश्रम में रहने की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।
इसके बाद शनिवार को हरियाणा पुलिस सिरसा आश्रम से रामरहीम को लेकर बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई। इसके बाद बागपत पुलिस प्रशासन की टीम राम रहीम के काफिले को लेकर शाम करीब छह बजे बरनावा आश्रम पहुंची। डेरा प्रमुख के साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। राम रहीम के आश्रम पहुंचते ही मुख्य द्वार बंद कर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले राम रहीम आठ बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आ चुका है।
विज्ञापन
12:37 PM, 09-Feb-2025
West UP News: पिटबुल ने युवक को बच्चे पर हमला कर किया जख्मी... 30 दिन की पैरोल पर आया बाबा राम रहीम
पिटबुल ने कोताना में शादी में गए बागपत के युवक प्रवीण और खेल रहे बच्चे यश को हमला करके घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।शहर के कोर्ट रोड निवासी प्रवीण शुक्रवार रात शादी में कोताना गया था। जब वह खाना खा रहा था तो वहां पिटबुल ने हमला कर दिया। युवक के पैर में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में बागपत सीएचसी में पहुंचा। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां से इंजेक्शन लगाने के बाद दिल्ली के जीटीबी के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं कोर्ट रोड गली नंबर छह निवासी नरेंद्र का 12 वर्षीय बेटा यश गली में खेल रहा था। तभी पड़ोसी का पिटबुल घर से निकला और यश पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में दिल्ली के गुरू तेग बहादुर के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि पिटबुल के काटने से गंभीर घायलों मरीजों के लिए यहां कोई सुविधा नहीं है। इसलिए यहां से रेफर किया जा रहा है। बच्चे के पिता नरेंद्र ने कोतवाली में कुत्ते की मालिक महिला के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।