फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welfare will be done by following the path of Vedas: Yogesh Bhardwaj

वेद के बताए मार्ग पर चलने से होगा कल्याण : योगेश भारद्वाज

Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Welfare will be done by following the path of Vedas: Yogesh Bhardwaj
छपरौली। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा और आर्य समाज धांधान पट्टी छपरौली के तत्वावधान में विद्या प्रचारिणी सभा की ओर से एक दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य योगेश भारद्वाज ने शिविर में वेदों का महत्व बताया।
विज्ञापन

कस्बे के तिलवाड़ा रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में शिविर आयोजित किया गया। योगेश भारद्वाज ने ईश्वर के स्वरूप, ईश्वर द्वारा प्रदत्त ज्ञान वेद, वेद में वर्णित धर्म, संस्कृति, राष्ट्रवाद को स्पष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान के अभाव में मानव जाति दु:ख के सागर में डूब गई है। वेद ज्ञान से दूर होकर इस देश में इतना अंधविश्वास फैला, जिसके कारण देश विदेशियों का गुलाम रहा। उन्होंने ऋषि दयानंद की धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के लिए दिए गए योगदान का वर्णन किया। ऋषि दयानंद रचित ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश का महत्व बताया और सत्यार्थ प्रकाश को पढ़ने की सबको प्रेरणा दी। शिविर में जिला सभा प्रधान डॉ. धीरज कुमार, रिपुदमन सिंह, एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, योगेंद्र आर्य, उपेंद्र आर्य, महक सिंह आर्य, सत्यपाल आर्य, नरेंद्र आर्य, सुक्रमपाल आर्य, अशोक आर्य, प्रदीप आर्य, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed