फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welfare is possible only by following the Vedas

Baghpat News: वेदों के अनुसार चलकर ही कल्याण संभव

Tue, 16 Jan 2024 05:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Welfare is possible only by following the Vedas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। भड़ल गांव में मंगलवार को वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत यज्ञ हुआ। इसमें कपिल शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से पूरी प्रकृति सुगंधित होती है। उन्होंने कहा कि युवा बुराइयों के वशीभूत होकर नशे में फंस रहा है। उन्होंने युवाओं से मानसिकता को बदलकर बुराइयों से बचने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान किसी विशेष वर्ग अथवा समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संसार के समस्त प्राणियों के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि वेदों के अनुसार चलकर ही मानव का कल्याण संभव है। डॉ़ राहुल तोमर ने घर में देशी गाय का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गाय के दूध, घी का सेवन करने से मनुष्य के अनेक रोग दूर होते हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र राणा, आनंदपाल राणा, ठेकेदार सहेंद्र राणा, डॉ़ विनोद राणा, राजीव, डॉ़ यशपाल सिंह, सुरेश राणा, अशोक आर्य, सुखबीर राणा, बिल्लू राणा, प्रदीप राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed