फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome to Virasat Swaraj Yatra in educational institutions

शिक्षण संस्थानों में विरासत स्वराज यात्रा का स्वागत

Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Virasat Swaraj Yatra in educational institutions
बागपत के सरूरपुर गांव स्थित इंटर कालेज में छात्राओं को संबोधित करते जलपुरूष राजेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
जलपुरुष राजेंद्र बोले, शिक्षा पन्नों पर उतारी गई सूचना जबकि विद्या अनुभवों के आधार पर चलती है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विरासत स्वराज यात्रा का मंगलवार को इंटरमीडिएट कॉलेज और योगीनाथ डिग्री कॉलेज में स्वागत किया गया। जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने ने कहा कि आज की शिक्षा लाभ के लिए है। भारत तब तक ही विश्वगुरु था, जब तक हमारी विद्या में पंचमहाभूतों को सम्मान दिया गया। शिक्षा पन्नों पर उतारी गई सूचनाओं के आधार पर चलती है, जबकि विद्या अनुभवों के आधार पर चलती है। देश में जल का एक लाख करोड़ से ऊपर का व्यापार है। प्रकृति को पुनर्जीवित करने के लिए विद्या की ओर जाना होगा और पंचमहाभूतों को फिर से वहीं सम्मान देना होगा। कार्यक्रम में संजय राणा, कृष्णपाल, देशवीर नैन ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर निदेशक संजय राणा, प्रधानाचार्य राजबीर सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, सुभाष नैन, कोमल नैन, नरेश नैन, बालेश देवी, प्रवेश कुमार, अरविंद कुमार, अंग्रेज पाल, शिवकुमार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed