फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Welcome to the farmers going to Parliament with Gangajal

गंगाजल लेकर संसद जा रहे किसानों का स्वागत

Wed, 21 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the farmers going to Parliament with Gangajal
हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करने वालों का स्वागत करते रालोद नेता - फोटो : BARAUT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास मंगलवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल संसद जा रहे हरियाणा के किसानों का रालोद नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

रालोद नेता अरुण तोमर बोबी व कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने बताया कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर हरियाणा के किसान 22 जुलाई को सरकार की बुुद्धि-शुद्धि के लिए गंगाजल का छिड़काव संसद पर करेंगे। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में किसान सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर डटे हुए है। इतने लंबे समय तक आंदोलन चलने के बाद भी सरकार किसानों की बात मनाने को तैयार नहीं है। बताया कि सामाजिक जनहित कल्याण समिति हरियाणा के दिनेश, नैसी मलिक, अक्षय मलिक व पवन गिल इस यात्रा में शामिल है। उन्होंने बताया 22 जुलाई को संसद पर पहुंचेंगे, जहां पर वे सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए संसद पर गंगाजल का छिड़काव करेंगे। इस अवसर पर कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, मनोज तोमर, नरेश तोमर, राजेंद्र चौधरी व प्रवीण पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed