फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weighing started at cooperative buying and selling wheat procurement center

Baghpat News: सहकारी क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्र पर तौल शुरू

Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Weighing started at cooperative buying and selling wheat procurement center
खेकड़ा क्रय विक्रय सहकारी गेंहू खरीद केंद्र पर गेंहू की तौल कराते किसान
खेकड़ा। रेलवे रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय गेहूं खरीद केंद्र पर तौल शुरू हो गई है। घिटौरा गांव निवासी किसान ने 50 क्विंटल गेहूं की पहली तौल कराई।
विज्ञापन

समिति की सभापति जागृति देवी के प्रतिनिधि मनुपाल बंसल ने तौल कराकर केंद्र का शुभारंभ किया। केंद्र प्रभारी सूरजभान चौहान ने बताया कि बुधवार से विधिवत गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। केंद्र पर जोतबही, खसरा, खतौनी लाने वाले किसानों का गेहूं ही लिया जाएगा। उनके खाते में ही खरीदे गए गेहूं का भुगतान होगा।

सरकारी दरों के अनुसार 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद होगी। लक्ष्य 10 हजार क्विंटल रखा गया है। घिटौरा गांव निवासी किसान संदीप कुमार की 50 क्विंटल गेहूं की पहली तौल हुई। केंद्र पर किसानों के लिए पानी, बैठने आदि की व्यवस्था की गई है। इस दौरान जितेश कुमार, मनोज कुमार, रविंद्र प्रधान, विकल पहलवान, सतेंद्र बंसल, मौहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed