फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weighing of seven purchasing centers connected with Baghpat mill closed

Baghpat News: बागपत मिल से जोड़े गए सात क्रय केंद्रों की तौल बंद

Wed, 29 Mar 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Weighing of seven purchasing centers connected with Baghpat mill closed
ट्रॉली में गन्ना भरकर दिखाते फैजपुर निनाना गांव के ग्रामीण
बागपत। रमाला गन्ना मिल से हटाकर बागपत से जोड़े गए सात क्रय केंद्र पर कई दिन से तौल बंद पड़ी है। जिससे खेतों में पड़ा होने के साथ ही ट्रालियों व बुग्गियों में भरा हुआ गन्ना सूखने लगा है। किसानों को बताया जा रहा है कि तौल एक अप्रैल तक शुरू हो सकेगी। वहीं गन्ना अधिकारी बिना जांच के क्रय केंद्रों पर तौल होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां प्रथम व द्वितीय, खेडक़ी, बिहारीपुर, फैजल्लापुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर गन्ना क्रय केंद्र वर्ष 2021-22 के सत्र में बागपत गन्ना मिल से जुड़े हुए थे। लेकिन रमाला मिल का दोहरीकरण कर दिया गया और उसकी पेराई क्षमता बढ़ने के बाद ये सभी सात क्रय केंद्र वर्ष 2022-23 के सत्र में रमाला शुगर मिल से जोड़ दिए गए। रमाला मिल के पूरी क्षमता से नहीं चलने के कारण गन्ना किसानों को परेशानी हो रही है। जिससे उनका गन्ना खेतों में खड़ा रह सकता था। इसको देखते हुए ही इन सात क्रय केंद्रों को दोबारा से तीन दिन पहले बागपत मिल से जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

बागपत शुगर मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय ने दावा किया था कि सोमवार से बागपत मिल इन क्रय केंद्रों पर तौल शुरू करके गन्ना लेना शुरू कर देगा। लेकिन इन क्रय केंद्रों पर पिछले तीन दिन से तौल नहीं हो रही है। जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि गन्ना सूखने लगा है और अभी तौल शुरू होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हमारे गांव का क्रय केंद्र तीन दिन पहले बागपत मिल से जोड़ दिया गया था जो पहले रमाला मिल से जुड़ा था। इसके बावजूद अभी तक तौल शुरू नहीं हो सकी है। जिससे बुग्गी में भरा हुआ गन्ना सूखने लगा है। किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। - सुभाष नैन, प्रगतिशील किसान
-
गन्ना क्रय केंद्र को बागपत मिल से जोड़ दिया गया, लेकिन अभी तक तौल शुरू नहीं की गई। गन्ना डालने के लिए ट्राली में गन्ना भरा था जो ऐसे ही भरा हुआ है। कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है कि तौल कब शुरू होगी। - रोहित धनकड़, किसान

- रमाला मिल से पहले जोड़े गए सभी सात केंद्रों को वापस बागपत मिल से जोड़ने के बाद तौल शुरू करा दी गई है। अब किसान ऐसा बोल रहे हैं कि तौल नहीं हो रही है तो इसका पता कराया जाएगा। जहां तक उनकी जानकारी में है तो तौल हो रही है। - अनिल भारती, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed