फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Weddings will start from April 16

दूर के फूफा तो आएंगे पड़ोसियों को भी मिल रहा दो साल बाद आमंत्रण

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Weddings will start from April 16
तीन मई के लिए बंपर बुकिंग, पूरी क्षमता और उत्साह के साथ लोग करा रहे हैं बुकिंग
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पिछले दो सालों से कोरोना से जूझ रहे लोगों के लिए अप्रैल से शुरू होने वाले शादी समारोह उत्साह और उमंग लेकर आया है। कोरोना के चलते नाते रिश्तेदारों-पड़ोसियों तक से दूरी बनाने वाले लोग शादियों के लिए अभी से निमंत्रण भेज रहे हैं। 16 अप्रैल से शादी समारोह शुरू हो जाएंगे। तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व को लेकर अभी से मैरिज होम, होटल, गेस्ट हाउस की बंपर बुकिंग हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन करीब 250 से ज्यादा शादियां होंगी।
नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम जैसे मुंडन, कर्णछेदन, रिंग सेरेमनी शुरू हो जाएंगे। इसके लिए भी गेस्ट मैरिज होम, होटल में बुकिंग चल रही है। शहर में से ज्यादा गेस्ट हाउस हैं। इसके अतिरिक्त 350 से ज्यादा बड़े होटल और लॉन हैं। बीते दो सालों से होटल, गेस्ट हाउस संचालक कोरोना की मार से परेशान थे। कोविड प्रोटोकॉल की तमाम पांबदियों के चलते दो साल में करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब हालात बदल गए हैं। शहर में कोरोना संक्रमण शून्य है। ऐसे में लोगों में शादी समारोह के लिए जबरदस्त उत्साह है। कोविड पाबंदियों के चलते पहले बेहद कम संख्या में लोग बुलाए जा रहे थे। इस बार लोग दूर-दूर के नातेदारों और पड़ोसियों को भी आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उत्साह के साथ बुकिंग कर रहे लोग
विवाह मंडप एसोसिएशन के महामंत्री वरदान जैन ने बताया कि दो साल बाद लोग उत्साह के साथ बुकिंग करा रहे हैं। पूरी क्षमता के साथ बुकिंग हो रही है। पिछले सालों में कोरोना के चलते तगड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था। अब अ्च्छी बुकिंग से घाटा कम करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी क्षमता के साथ हो रही बुकिंग
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित राज प्लस के मालिक विश्वास चौधरी ने बताया कि नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शादियां हैं। ये जुलाई तक रहेंगी। इस बार लोग मैरिज होम व होटलों की पूरी क्षमता के साथ बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीया के लिए अभी से बुकिंग फुल हो गई हैं।
अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त
अप्रैल से लेकर जुलाई तक शादी समारोह के मुर्हूत हैं। अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा शादियां हो रही हैं। तीन मई को अक्षय तृतीया पर्व है। पिछले सालों में कोरोना के चलते लोग परेशान थे। इस बार लोगों में जबरदस्त उत्साह है।

ये हैं शुभ मुहुर्त
अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 को शुभ मुर्हूत है। जबकि 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई को शादियां हैं। इसके अतिरिक्त जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 जून को विवाह होंगे। जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 को विवाह के शुभ मुर्हूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed