{"_id":"63582399da918b1a084c642f","slug":"we-are-the-master-we-will-remain-on-the-throne-baraut-news-mrt610867989","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का नाम दिया
विज्ञापन
बडौत (बागपत)। डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम ने मंगलवार को ऑनलाइन आकर डेरे की गद्दी बदले जाने की चर्चाओं पर कहा कि गद्दी पर हम हैं। गुरु हम हैं और हम ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि चर्चाएं पता नहीं कहां से होती हैं। मैं साफ बता देता हूं की गुरु नहीं बदले जाएंगे. हम हैं और हम ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने हनीप्रीत का नाम बदलने की बात भी कही।
राम रहीम के सत्संग में लगातार हनीप्रीत की ब्रांडिंग की जा रही थी। इसके बाद माना जा रहा था कि राम रहीम डेरे की गद्दी हनीप्रीत को सौंप सकता है। सत्संग में राम रहीम ने कहा कि साध संगत भी जानती है। हमारी बिटिया का नाम हनीप्रीत है, धर्म की बेटी है और मुख्य शिष्या है। अब हमने रुहानी दीदी नाम दिया है। जिसे आप आसानी से नाम ले सकें।
बुरा ना मानना, मुंह से निकल गया
भड़कते हुए राम रहीम कह रहा है कि बुरा न मानना हमारे भाई। हमारे चौथा स्तंभ। मुंह से निकल जाती है। हम आपको बुरा नहीं कहना चाहते। कहा कि हमने अपनी साध संगत को पिछली बार ये कसम दिलाई थी कि गुरु के समतुल्य समझना अपनी आशिकी को बेइंतहा दाग लगाना है। इन बच्चों ने हमें तोहफा दिया कि हम अपने गुरु पर 100 फीसदी यकीन करेंगे और उसके बराबर किसी को नहीं मानेंगे।