{"_id":"62a4de8dd986ed242f4a5888","slug":"waterlogging-on-the-way-it-became-difficult-to-walk-baghpat-news-mrt5925046129","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में जलभराव व गंदगी से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में जलभराव व गंदगी से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
खैला गांव में क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर ईंट लगाते ग्रामीण
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैला गांव में ग्रामीणों ने की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खैला गांव में रास्ते में जलभराव व गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण मार्ग से गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गई बार पानी की निकासी और मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
गांव की नहर के पास के रास्ते पर जलभराव की समस्या है। गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। कीचड़ और गड्ढों के कारण लोग चोटिल हो रहे है। लोग गड्ढों में ईंटें डालकर रास्ते से गुजरने के लिए विवश है। गंदगी के कारण गांव में मच्छर पनप रहे है, लोगों को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
मार्ग पर जलभराव व गंदगी के कारण लोग परेशान है। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या जस की तस है। - सारंग सिंह
---
जलभराव व गंदगी के कारण सड़क में गड्ढे हो गए है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोग घायल हो रहे है। - रविंद्र कुमार
---
मार्ग में जलभराव के कारण गड्ढे बन गए है। लोग खुद ईंटें डालकर रास्ते से गुजर रहे है। समस्या का जल्द समाधान न होने पर ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। - प्रसन्ना
विज्ञापन
खैला गांव में रास्ते में जलभराव व गंदगी की समस्या का संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - अजय कुमार, एसडीएम।