{"_id":"64a16211bb39383c73023abd","slug":"waterlogging-on-the-main-road-due-to-lack-of-drainage-people-upset-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2839-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पानी की निकासी न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पानी की निकासी न होने से मुख्य मार्ग पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। पानी की निकासी न होने से रमाला गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदगी से लोग परेशान हैं। रविवार को समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर पर जिला मुख्यालय पर धरने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की निकासी न होने कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। वहीं गंदगी के कारण मच्छरों की तादात बढ़ रही है। कई बार पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल्दी ही समस्या का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर रामकुमार, ओमकार चौहान, रीतू, बलजोरी, अजय, विक्रांत, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।