{"_id":"62e423ca52e99a372d28a7e4","slug":"waterlogging-on-main-roads-due-to-rain-traffic-problems-kahkra-news-mrt599006978","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मुख्य मार्गों पर जलभराव, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मुख्य मार्गों पर जलभराव, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
बारिश से खेकड़ा मे रेलवे रोड़ पर हुआ जलभराव
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब छह बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से रेलवे रोड, पाठशाला रोड, जैन कालेज रोड पर जलभराव हो गया। जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैैैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि जनपद में 30 जुलाई को भी हल्की वर्षा की संभावना है। इसके बाद 31 जुलाई से तीन अगस्त तक छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 33.0 से 34.0 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम 25.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को जनपद में 37 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बारिश से खेतों में खड़ी धान, गन्ना, चारे की फसलें लहलहा उठीं। इसके अलावा किसान गन्ना बंधाई का कार्य पूर्ण करें। ध्यान रहे कि गन्ना बांधते समय पत्तियां एक समूह में न बांधे। ज्वार की फसल में विरलीकरण क्रिया द्वारा लाइन में पौधों की टॉप्स दूरी 15-20 सेमी कर देनी चाहिए। सभी किसान अपने अपने पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाए। मुर्गी घर में अधिक नमी हो तो पंखा चलाएं।