फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging in the fields in Tikri due to the occupation of the drain

नाले पर कब्जे से टीकरी में खेतों में जलभराव

Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the fields in Tikri due to the occupation of the drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। टीकरी के नाले पर सूजती और गांगलौनी ग्राम के किसानों ने कब्जा कर लिया है। कस्बे का पानी किसानों के खेतों में भरने से फसल खराब हो गई है। टीकरी के किसानों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।
टीकरी में किसानों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कस्बे के पानी की निकासी के लिए कृष्णा नदी तक नाले का निर्माण कराया गया था। नाला सूजती और गांगनौली गांव से होकर कृष्णा नदी तक पहुंचता है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि दोनों गांव के किसानों ने नाले पर कब्जा कर लिया है। जिससे कस्बे की निकासी बंद हो गई है। कस्बे का पानी खेतों में भरने से फसल खराब हो रही है। इस बारे में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। बैठक में समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द ही एसडीएम से मिलने और समस्या का समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। बैठक में बाबूराम, रामेश्वर, सहेंद्र पाल, कालू, विकास, रमेश, जितेंद्र, रामपाल, जगदीश, अरुण राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed