{"_id":"633dd0cf1dfe8745815bb3ff","slug":"waterlogging-in-streets-due-to-pond-overflow-baghpat-news-mrt6083377157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा पानी तो कूड़े की समस्या भी पुरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में भरा पानी तो कूड़े की समस्या भी पुरानी
विज्ञापन
बागपत के पाली गांव में जर्जर हुआ मार्ग
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। नगर पालिका सीमा विस्तार में नयागांव हमीदाबाद, पाली व सिसाना को जोड़ा है। इन गांवों में तालाब ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों में भरा रहता है। यहां गंदगी की समस्या भी पुरानी है। 20 हजार से ज्यादा की आबादी वाले इन गांवों को पालिका में शामिल करने के बाद समस्याओं के समाधान की उम्मीद बंधी है।
हमीदाबाद में जलभराव की समस्या
नयागांव हमीदाबाद में दस वर्षों से तालाब ओवरफ्लो की समस्या है। सफाई नहीं होने से गंदगी से तालाब अटा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात होते ही तालाब का पानी गलियों और घरों में भर जाता है। इससे गांव में बीमारी फैलने का डर रहता है। वहीं, गलियों में जगह-जगह कूड़ा फैला है।
सिसाना में नियमित सफाई नहीं
सिसाना गांव में डंपिंग ग्राउंड नहीं होने से रास्तों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अतिरिक्त धार्मिक स्थलों के आसपास कूड़ा फैला है। तालाब की हालत भी काफी खराब थी। अब उसकी सफाई कराई जा रही है। वहां घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में कई ग्रामीण आ चुके हैं, लेकिन उसे हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
गंदगी व गोवंश की समस्या
पाली गांव के ग्रामीण गंदगी व गोवंश की समस्या से परेशान हैं। पाली गांव में रास्तों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके अतिरिक्त एक तालाब के चारों ओर कूड़ा डालकर डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। यहां बरसात से कीचड़ हो जाती है। वहां से गुजरने में लोगों को परेशानी होती है। यहां कई गलियां भी उखड़ी पड़ी हैं।
पालिका में शामिल करने की मांग पुरानी
नयागांव हमीदाबाद, पाली व सिसाना को पालिका में शामिल किया गया है। उनकी आबादी 20 हजार से ज्यादा है। इन गांवों के लोग दस वर्षों से पालिका में शामिल करने की मांग कर रहे थे। सिसाना से आगे जिला मुख्यालय बन चुका है। नयागांव हमीदाबाद से बागपत शहर मिल गया है। वहीं, पाली की तरफ भी कई कॉलोनियां बढ़ गई हैं।
गंदगी से मिलेगी राहत
गांव में कूड़ा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड नहीं है। जिससे सफाई कर्मचारी गांव का कूड़ा इकट्ठा कर किसी भी जगह डाल देते हैं। पालिका में शामिल होने के बाद कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में डाला जाएगा।-कैलाश चौहान, ग्रामीण सिसाना
हाईटेंशन लाइन हटवाई जाए
घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन हटवाई जाए।-दिनेश, पूर्व प्रधान सिसाना
कूड़े की समस्या का समाधान हो
गांव में कूड़ा डालने के लिए स्थायी जगह चिह्नित नहीं है। जिस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद गांव का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में डलवाया जाए।-तरुण चौहान, ग्रामीण पाली
गोशाला भिजवाए जाएं गोवंश
गांव में काफी लावारिस गोवंश हैं। ये दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से लेकर खेतों में घूमते रहते हैं। हाईवे पर हादसे होने का खतरा रहता है। ये खेतों में फसलें बर्बाद कर देते हैं। गांव में घूमने वाले गोवंश को पालिका गोशाला भिजवाएं।-उदय राज सिंह, ग्रामीण पाली
सबसे पहले तालाब की सफाई हो
बारिश होते ही तालाब का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। जिससे कई बार सामान खराब हो चुका है। पालिका क्षेत्र में शामिल होने पर सबसे पहले तालाब की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया जाए।-मुकेश, पूर्व प्रधान, नयागांव हमीदाबाद
सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए
गांव में नियमित रूप से सफाईकर्मी नहीं आते हैं, जिस कारण गलियों में कूड़ा फैला रहता है। पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद नियमित रूप से सफाई होने की उम्मीद है। इस समस्या का समाधान जरूर कराया जाए।-शशि, नयागांव हमीदाबाद
जिन गांवों को अभी पालिका में शामिल किया है। वहां की समस्याओं को दूर कराया जाएगा। उसके लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिससे किसी को कोई समस्या न हो।-प्रतिपाल चौहान, एडीएम