फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging, demonstration in Kanshi Ram residential colony

काशीराम आवासीय कालोनी मे हुए जलभराव को लेकर लोगो ने किया हंगामा प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging, demonstration in Kanshi Ram residential colony
खेकड़ा। नगर में नानू मार्ग स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में जलभराव के विरोध में लोगों ने हंगामा प्रदर्शन कर अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

कांशीराम आवासीय कॉलोनी के लोग बुधवार दोपहर घरों से बाहर निकले। वहां जलभराव और गंदगी को लेकर हंगामा कर दिया। कॉलोनीवासी राशिद, जावेद, दीपक, सुनील, मांगे, सोनू, दिलशाद, संदीप, रवींद्र, इमरान आदि का कहना है कि कॉलोनी में निकासी की माकूल व्यवस्था नहीं है। जिससे पिछले दिनों हुई बारिश से कॉलोनी में जलभराव हो गया है। इससे मक्खी और मच्छर का प्रकोप बना हुआ है। वातावरण भी दूषित हो गया है। संक्रामक रोगों के पैर पसारने की आशंका है। कॉलोनीवासियों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर जलभराव का समाधान कराने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर तहसील परिसर में धरने की चेतावनी दी। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि कॉलोनीवासियों की जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed