फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Waterlogging at Kali Mata temple for four months, people upset

काली माता मंदिर पर चार माह से जलभराव, लोग परेशान

Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging at Kali Mata temple for four months, people upset
बागपत। नगर के काली माता मंदिर में सफाई के अभाव में पिछले चार माह से जलभराव और गंदगी है। लोगों को मंदिर आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। आज सेे नवरात्र शुरू होंगे। नवरात्र में श्रद्धालुओं को मंदिर आने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

मंदिर के मुख्य पुजारी हर्ष शास्त्री का कहना है कि आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। जलभराव होने के कारण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। मिथलेश का कहना है कि जलभराव और सफाई की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। बबीता व कमलेश का कहना है कि मोहल्ले में एक सफाईकर्मी तैनात है। जलभराव होने के कारण लोगों का मंदिर के पास से गुजरना दूभर है। मनोज का कहना है कि आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। गंदगी और जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में परेशानी होगी। बार-बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से जलभराव व गंदगी की समस्या से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed