फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water reached the houses in Baghpat, Nangla and Pali, leakage from the dam in Sankrud

Baghpat News: बागपत, नंगला व पाली में घरों तक आया पानी, सांकरौद में बांध से रिसाव

Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Water reached the houses in Baghpat, Nangla and Pali, leakage from the dam in Sankrud
बागपत के पक्काघाट ​स्थित  इस्लामनगर कॉलोनी में यमुना का पानी आने के बाद घर का सामान बुग्गी में 
बागपत। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ढाई मीटर ऊपर पहुंच गया है। जिससे बागपत, नंगला, पाली, टांडा में घरों तक पानी पहुंच गया है। इसके अलावा नंगला बहलोलपुर के हरियाणा की तरफ बने 50 कच्चे मकानों में पानी घुस गया है। इसलिए लोग अपने परिजनों के घर पहुंच रहे हैं। वहीं यमुना किनारे करीब 2500 बीघा में सब्जी और चारे की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिससे बागपत के इस्लामनगर में मकानों तक पानी पहुंच गया और वहां से आस मोहम्मद, गुलफाम, फरीद, दिलशाद, महताब, आमिर, मेहरूद्दीन आदि के परिवारों ने मकान खाली कर दिए। वह बागपत में रहने वाले अन्य परिजनों के पास पहुंच गए। टांडा गांव में पानी बढ़ने पर ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। पाली, काठा गांव में भी मकानों तक यमुना का पानी पहुंच गया, जिससे पुलिस ने यमुना की तरफ जाने वाले रास्तों को रोक दिया है। यमुना पक्का घाट पर भी लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है और सभी जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हरियाणा की तरफ बने 50 मकानों में पानी घुसा
नंगला बहलोलपुर के करीब 50 किसानों की जमीन हरियाणा की तरफ है। उन्होंने अपने खेतों में कच्चे मकान बनाए हुए है और वह उन मकानों में रहते हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से उन मकानों में पानी घुस गया और उनको वहां से सामान लेकर यूपी की तरफ गांव में आना पड़ा। इस तरह उनकी भी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांकरौद में यमुना के पानी का रिसाव, जेसीबी से बांध की कराई मरम्मत
खेकड़ा। सांकरौद गांव के पास यमुना का पानी गांव की ओर किसानों के खेतों में पहुंच गया। पानी से खेत लबालब हो गए। पता लगने पर ग्रामीण एकत्र होकर बांध पर पहुंचे। वहां बांध से पानी का रिसाव शुरू हो गया। जिसपर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी गई तो सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध की जेसीबी से मिट्टी और पत्थर डलवाकर मरम्मत कराई। इससे वहां रिसाव बंद हो गया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, ग्रामीण देवेंद्र धामा, मनोज कुमार, विनोद, हरपाल सिंह, मुकेश, सुरेंद्र, राजवीर, योगेश, हरबीर आदि ने अधिकारियों का सहयोग किया।
2500 बीघा से ज्यादा सब्जी व चारे की फसल डूबी
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण टांडा, बदरखा, शबगा, जागोस, कोताना, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, नैथला, फैजपुर निनाना, निवाड़ा, सिसाना, बागपत, काठा, पाली, साकरौद आदि गांवों के किसानों की परेशानी बढ़ गई। यमुना खादर व आसपास के खेतों में उगाई गई घीया, तोरई, सीताफल के साथ ही ज्वार व बाजरा की फसल डूब गई। किसानों के अनुसार करीब 2500 बीघा में सब्जी व चारे की फसल डूब गई है।
डीएम निरीक्षण करने पहुंचे, आज से कम हो सकता है जलस्तर
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सांकरौद, अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया और यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि यमुना किनारे के गांवों में वह लोगों के संपर्क में रहे और वहां की स्थिति पर नजर रखे। उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र की 12 चौकियों पर कर्मचारी अलर्ट रहे और बाढ़ चौकियों के माध्यम से भी निगरानी करते रहे। कलक्ट्रेट बाढ़ कंट्रोल रूम का 0121-2220520 संचालित रहना चाहिए। डीएम ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से अब पानी कम हुआ है और अगर बारिश नहीं होती है तो बृहस्पतिवार को यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद है।

हिडऩ नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल जलमग्न
रटौल/दोघट। हरसिया, मुकारी, लालियना, सरफाबाद, पूरनपुर नवादा, गढ़ी कलंजरी आदि गावों के समीप से होकर गुजर रही हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। इस तरह किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं चौगामा क्षेत्र के गांवों के किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। हिंडन नदी खतरे के निशान 210.50 मीटर पर पहुंच गई है। नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। वहीं कृष्णा नदी में भी जल स्तर में वृद्धि हुई है।

बागपत के पक्काघाट स्थित  इस्लामनगर कॉलोनी में यमुना का पानी आने के बाद घर का सामान बुग्गी में 

बागपत के पक्काघाट स्थित  इस्लामनगर कॉलोनी में यमुना का पानी आने के बाद घर का सामान बुग्गी में 

बागपत के पक्काघाट स्थित  इस्लामनगर कॉलोनी में यमुना का पानी आने के बाद घर का सामान बुग्गी में 

बागपत के पक्काघाट स्थित  इस्लामनगर कॉलोनी में यमुना का पानी आने के बाद घर का सामान बुग्गी में 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed