फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water logging, problem in Basi railway under pass route

बसी रेलवे अंडरपास मार्ग में जलभराव, परेशानी

Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water logging, problem in Basi railway under pass route
खेकड़ा (बागपत)। बसी रेलवे अंडर पास मार्ग में जलभराव होने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। परेशान ग्रामीणों ने रेलवे विभाग से अंडर पास मार्ग से पानी को निकलवाने की मांग की।
विज्ञापन

बसी रेलवे अंडरपास मार्ग में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। निकासी की व्यवस्था न होने के कारण आठ मार्च को हुई बारिश से अंडरपास मार्ग में करीब चार फुट तक जलभराव हो गया। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया, चौपहिया वाहन सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंडर पास मार्ग से होकर खेकड़ा आने जाने वाले सुन्हैडा, बसी, पाबला आदि गांवों के ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अंडरपास मार्ग में जलभराव होने के चलते बाइक सवार जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के ऊपर से बाइकों को निकालकर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण पप्पू, सुरेश, हरबीर, सुरेंद्र, विनोद, महेंद्र, सुखबीर, विक्रम, मुकेश, चंद्रपाल, रमेश, राजेंद्र आदि ने रेलवे विभाग से पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। हालांकि रेलवे विभाग ने क्षेत्र के सभी अंडरपास मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए टीन शेड लगवाने को खेकड़ा शहर में एमएम इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में दो माह पूर्व वर्कशाप भी तैयार कराई थी। वर्कशाप से टीन शेड बनाकर अंडर पास मार्ग पर लगाने का कार्य भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed