फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Water level in Hindon river increased, dreams of farmers drowned

Baghpat News: हिंडन नदी में जलस्तर बढ़ा, अरमान किसानों के डूबे

Mon, 06 Jan 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Water level in Hindon river increased, dreams of farmers drowned
-जलस्तर बढ़ने से चमरावल, हरसिया, ललियाना गांवों के किसानों की 700 बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन


-किसानों की गेहूं, सरसों, बैंगन, लोकी, पालक, खीरा आदि फसल जलमग्न, मुआवजा की मांग
फोटो- एक की सीरिज

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से चमरावल, हरसिया, ललियाना गांव के किसानों की 700 बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई। इसमें गेहूं, सरसों, बैंगन, लोकी, पालक व खीरा की फसल है, इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने जलमग्न से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
चमरावल, हरसिया, ललियाना गांव के किसानों ने बताया कि खेतों में गेहूं, सरसों, खीरा, मूली, बैंगन, लोकी, पालक, आलू व टमाटर समेत अन्य फसल की बुवाई की हुई है। रविवार को हिंडन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। अमन त्यागी की 26 बीघा गेहूं, सरसों व गन्ना की फसल, सुनील की 20 बीघा सरसों, गन्ना, कृष्ण शर्मा की 40 बीघा गन्ना, सरसों, सुभाष त्यागी की सात बीघा गन्ना, मोनू त्यागी की 18 बीघा सरसों, अंकुर त्यागी की 18 बीघा, दिनेश त्यागी की 16 बीघा, रणबीर की 15 बीघा, महकार की 35 बीघा, सावित्री की सात बीघा, अमित की पांच बीघा, कांति की 20 बीघा, विजयपाल की छह बीघा, मुन्नी की 12 बीघा, अनिल त्यागी की 15 बीघा सरसों, गेहूं, आलू व उदयवीर की 12 बीघा, बबलू और प्रदीप की 16 बीघा गेंहू, राधे की 50 बीघा गन्ना, सरसों, बालकराम की 45 बीघा गन्ना, गेहूं, बॉबी की 40 बीघा गन्ना, सरसों, जीराज की 70 बीघा गेहूं, सरसों, ब्रजमोहन, कुलदीप की 30 बीघा गन्ना, सरसों, राजेंद्र की 10 बीघा गेहूं, रामकुमार की 11 बीघा गेहूं, आनंद की 10 बीघा गेहूं, सुनील की 20 बीघा गन्ना गेहूं, सरसों, धर्मपाल की 20 बीघा सरसों, गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। सिंचाई विभाग के एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि जल्द ही हिंडन नदी का पानी कम हो जाएगा।
---

- 26 बीघा जमीन में गन्ना, सरसों व गेहूं की बुवाई की हुई है। हिंडन नदी के पानी से फसल जलमग्न हो होने से कर्ज हो गया है। क्योंकि फसल बुवाई के लिए लिया हुआ कर्ज अब उतारना मुश्किल है। -अमन त्यागी, चमरावल
विज्ञापन
विज्ञापन

-हिंडन नदी में दो साल से अधिक पानी आने के कारण किसानों के अरमानों पर पानी फिर रहा है। हर बार किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने से किसानों पर कर्ज हो रहा है। -मोनू त्यागी, चमरावल
- ठेके पर 20 बीघा जमीन लेकर गेहूं, सरसों की फसल की बुवाई की थी। इस बार फिर हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से खेतों में पानी भर गया है। ऐसे में फसल जलमग्न होने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। -कृष्ण शर्मा, चमरावल

- हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से मूली, टमाटर, खीरे की फसल डूबने से किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। इससे परिवार का गुजारा करने में परेशानी हो रही है। -इरफान, ललियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed