{"_id":"60f9be278ebc3e394727a33b","slug":"warning-to-gherao-the-collectorate-baghpat-news-mrt5485827112","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने पर कलक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट। कस्बा टीकरी में जलभराव व निराश्रित गोवंश की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को पुसार अड्डे पर कस्बावासियों की पंचायत हुई। जिसमें समस्या का जल्द समाधान न होने पर कलक्ट्रेट के घेराव का निर्णय लिया गया। पंचायत की अध्यक्षता राजपाल सिंह ने की व संचालन अजय ने किया।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जलनिकासी के लिए बनाया गया नाला पहली ही बारिश में बह गया। जिस कारण गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी लोगों के घरों में भरा हुआ है। गांव के मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है। बीमारी फैलने की आशंका है। नाला बह जाने से किसानों की फसल भी बर्बाद होने के कगार पर है। पंचायत में मौजूद किसानों ने नगर पंचायत से मुआवजे की मांग की।
इसके अतिरिक्त कस्बे में निराश्रित गोवंश का आतंक है। एक सांड़ करीब 15 लोगों को घायल कर दिया है। एक व्यक्ति आज भी अस्पताल में भर्ती है। पंचायत में बागपत कलक्ट्रेट के घेराव पर भी चर्चा हुई। इस विषय पर समाजसेवी डॉ. अरुण राठी ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान नगर पंचायत कर सकती है। सभी की सहमति के बाद अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य से फोन पर बात की। समस्याओं से अवगत कराया। इस पर ईओ ने सोमवार को मिलने की बात कही तो पंचायत में निर्णय किया गया कि सोमवार को अधिशासी अधिकारी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी। ऐसा नहीं होने पर कलक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। यहां सोमपाल, संजीव, धर्मेंद्र, ऋषिपाल, हरेंद्र, आनंद प्रकाश, शिवकुमार, अक्षय, विकास, राहुल, अरुण राठी, बिल्लू, शीशपाल, शरणपाल, सुमित आदि मौजूद रहे।