किसानों ने दी आत्महत्या की चेतावनी
शनिवार को बुढसैनी गांव के दर्जनों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें साधन सहकारी समिति के पूर्व सचिव पर पांच गांवों के किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
किसानों ने बताया डीसीबी अमीनगर सराय की धनराशि अभी बाकी हैं। पूर्व सचिव को बुढ़सैनी से पहले ढिकौली समिति पर तैनात थे, वहां उन्हें सस्पेंड किया था। पूर्व सचिव से किसानों से लेकर सभी सदस्य क्षुब्ध हैं।
उन्होंने कहा यदि सचिव को बहाल किया तो किसान आत्महत्या करने को भी विवश हो जाएंगे। उन्होंने समिति से खाते भी बंद करने की चेतावन दी। डीएम से मांग की की पूर्व सचिव की बहाली का निर्णय समिति परिसर में खुली बैठक करके लिया जाए।
कलक्ट्रेट में मौजूद संबंधित अधिकारी ने डीएम से मिलकर गांववालों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें ईश्वर सिंह, संजय, जगपाल, बबली, कमल सिंह, रामपाल, पप्पू, देवेंद्र, अर्जुन, सोनू, महेश, गोविंद पहलवान, जगपाल ठेकेदार आदि रहे।