फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ward five team won the opening match

वार्ड पांच की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ward five team won the opening match
सत्य युवा ब्रिगेड की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर सत्य युवा ब्रिगेड की ओर से दो दिवसीय छठीं स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उद्घाटन मैच वार्ड पांच की टीम ने जीता
प्रतियोगिता उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन डॉक्टर विनोद कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। कोच आलोक मानव ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच वार्ड नंबर दस व वार्ड पांच की टीम के बीच खेला गया। इसमें वार्ड दस की टीम ने पहले खेलते हुए 116 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड पांच की टीम ने 7.3 ओवर में मैच जीत लिया। अंशु को शानदार बैटिंग करने के लिए मैन ऑफ दी मैच चुना गया। दूसरा मैच डीएवी इंटर कॉलेज व वार्ड नंबर तीन के बीच खेला गया। वार्ड तीन की टीम ने पहले खेलते हुए सौ रन बनाए। डीएवी की टीम ने मात्र छह ओवर में मैच जीत लिया। हिमांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

तीसरा मैच वार्ड नंबर एक व वार्ड नंबर 11 की टीम के बीच हुआ। वार्ड एक की टीम ने पहले खेलते हुए 51 रन बनाए। वार्ड 11 की टीम ने मैच जीता। प्रतियोगिता में समाजसेवी अनिल गांधी, चौधरी पवन ठेकेदार, पूर्व सभासद राकेश कुमार, प्रधानाचार्य मूलचंद, डॉक्टर सुभाष त्यागी, मोंटी शर्मा, पुलकित गोयल, पीटीआई संजय, अंकित मानव उर्फ चीनू, मयंक, नफीस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed