फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voting will be held at eight polling stations in the district

जिले में आठ मतदान केंद्रों पर होगा विधान परिषद सदस्य पद के लिए मतदान

Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held at eight polling stations in the district
बागपत कलक्ट्रेट में बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में 09 अप्रैल को आठ मतदान केंद्रों पर विधान परिषद का चुनाव होगा। इसमें 910 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए दो व छह अप्रैल को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव को लेकर शनिवार को डीएम राजकमल यादव ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के द्विवार्षिक निर्वाचन को लेकर शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव ने प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विधान परिषद सदस्य निर्वाचन चुनाव के लिए जिले में आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नौ अप्रैल को बागपत, बड़ौत, छपरौली, पिलाना, खेकड़ा एवं बिनौली विकास खंड कार्यालय समेत गांधी इंटर कॉलेज दोघट और नगर पंचायत अमीनगर सराय को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर नौ अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। इन मतदान केंद्रों पर 910 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव को लेकर दो व छह अप्रैल को मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed