{"_id":"62069baf2e3ed2445c44145d","slug":"voters-spoiled-the-equation-cards-will-open-with-counting-of-votes-baghpat-news-mrt576650498","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों ने बिगाड़ा समीकरण, मतगणना के साथ खुलेंगे पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों ने बिगाड़ा समीकरण, मतगणना के साथ खुलेंगे पत्ते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मतदान के बाद बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा सीटों पर हर कोई अपने समीकरण फिट करके प्रत्याशियों की हार-जीत तय कर रहा है। मगर, जिस तरह से बूथवार मतदान की स्थिति सामने आई है, उससे यह जरूर साफ है कि वोटरों ने पूरा समीकरण बिगाड़ा हुआ है। बागपत सीट पर अपने-अपने प्रत्याशियों की चुनावी नैया को पार लगाने के उनके वोटरों ने खूब जोर लगाया है तो बड़ौत सीट पर भी चुनाव पूरी तरह से फंसा हुआ है। अब मतगणना के साथ ही पत्ते खुल सकेंगे।
बागपत सीट पर अपनों को जिताने के लिए खूब आगे आए वोटर
बागपत विधानसभा सीट पर तीन लाख 13 हजार 929 वोटर है, जिनमें से दो लाख 12 हजार 784 ने वोट डाला है। इनमें एक लाख 18 हजार 693 पुरुषों व 94 हजार 90 महिलाओं ने मतदान किया। मुस्लिम बाहुल्य गांवों में वोट प्रतिशत अच्छा रहा तो ठाकुर व गुर्जर भी वोट करने के लिए खूब आगे आए। राजनीतिक दलों के साथ बंटे वोटरों ने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए खूब जोर लगाया है। इस सीट पर भी चुनाव पूरी तरह से फंसा हुआ है और हार-जीत का अंतर बड़ा नहीं होने वाला है।
इन पांच जगहों पर सबसे अधिक मतदान हुआ
- प्राइमरी पाठशाला सिंगोली तगा कमरा नंबर दो में 87.02 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला नंबर दो डौला के कमरा नंबर एक में 84.36 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला सिंगोली तगा कमरा नंबर एक में 83.99 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला डूंडाहेडा कमरा नंबर एक में 83.77 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला ललियाना के कमरा नंबर एक में 83.54 प्रतिशत
इन पांच जगहों पर सबसे कम मतदान हुआ
- जाटव धर्मशाला ढिक़ौली में 43.09 प्रतिशत
- हारून चौपाल खेकड़ा के कमरा नंबर दो में 50.59 प्रतिशत
- प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पाबला के कमरा नंबर दो में 52.21 प्रतिशत
- पूर्व माध्यमिक विद्यालय भागौट के कमरा नंबर एक में 52.94 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठाशाला पिलाना के कमरा नंबर दो में 53.47 प्रतिशत
बड़ौत सीट पर पूरी तरह से उलझे समीकरण
बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख एक हजार 453 मतदाता है, जिनमें से एक लाख 94 हजार 529 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें एक लाख आठ हजार 347 पुरुष व 86 हजार 182 महिलाओं ने मतदान किया। बड़ौत शहर के अधिकतर बूथों पर मतदान उम्मीद से कम रहा और भाजपा के वोट बैंक वाले गांवों सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, गौरीपुर मीतली, पदड़ा, सूजरा, क्यामपुर, ठोठरा समेत अन्य में बढ़-चढ़कर वोट किया है तो ब्राह्मण भी वोट डालने के लिए आगे आए। अनुसूचित जाति के बूथों पर मतदान काफी कम रहा है, जो केवल 50 प्रतिशत के आसपास रहा। रालोद प्रत्याशी के गांव बिजरौल में उम्मीद के अनुसार वोट नहीं डाले गए, जबकि ढ़िकाना, जोनमाना, मलकपुर समेत जाटों के अन्य गांवों में वोटरों में उत्साह दिखा। इस सीट पर बूथों के मतदान प्रतिशत के आधार पर भी हार-जीत का आंकलन करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
इन पांच बूथों पर सबसे अधिक मतदान हुआ
- प्राइमरी पाठशाला सभाखेड़ी के बूथ नंबर 187 पर 87.44 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला बडक़ा के बूथ नंबर 193 पर 85.38 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला अलावलपुर के बूथ नंबर 206 पर 83.33 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला नंबर दो गौरीपुर जवाहरनगर के बूथ नंबर 278 पर 82.51 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला खेड़ी प्रधान के बूथ नंबर 13 पर 81.61 प्रतिशत
इन पांच बूथों पर सबसे कम मतदान हुआ
- जूनियर हाईस्कूल कोताना के बूथ नंबर 10 पर 40.96 प्रतिशत
- गांधी इंटर कालेज बड़ौत के बूथ नंबर 145 पर 42.96 प्रतिशत
- जूनियर हाईस्कूल कोताना के बूथ नंबर 9 पर 44.39 प्रतिशत
- पंचमुखी संस्कृत महाविद्यालय के बूथ नंबर 110 पर 46.18 प्रतिशत
- उच्च प्राथमिक विद्यालय निबाली के बूथ नंबर 313 पर 47.43 प्रतिशत
--------
छपरौली में मुस्लिमों व तोमर बिरादरी के गांवों ने मतदान को बढ़ाए कदम
छपरौली विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 33 हजार 241 वोटर है, जिनमें से दो लाख आठ हजार 471 वोट डाले गए। इनमें एक लाख 15 हजार 742 पुुरुषों व 92 हजार 729 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मुस्लिमों व तोमर बिरादरी के गांवों में वोट प्रतिशत अच्छा रहा है। असारा, टांडा समेत अन्य कई गांव में वोट प्रतिशत पहले काफी कम रहता था, इस बार काफी बढ़ा है। सांसद के गांव बासौली व विधायक के रमाला गांव में वोट प्रतिशत उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। रवा राजपूत के गांवों में वोट प्रतिशत बेहतर है। गुर्जरों व चौहान बिरादरी के गांव का वोट प्रतिशत भी सामान्य है।
इन पांच बूथों पर सबसे अधिक मतदान हुआ
- प्राइमरी पाठशाला सरौरा के बूथ नंबर 270 पर 88.20 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला नंबर एक टांडा के बूथ नंबर 4 पर 85.24 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला शाहजहांपुर के बूथ नंबर 288 पर 81.93 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला पलड़ा के बूथ नंबर 239 पर 80.55 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला पलड़ा के बूथ नंबर 240 पर 78.02 प्रतिशत
इन पांच बूथों पर कम रहा मतदान
- रविदास स्कूल सूप के बूथ नंबर 89 पर 30.19 प्रतिशत
- हरिजन चौपाल किरठल के बूथ नंबर 98 पर 41.77 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला नंबर दो दाहा के बूथ नंबर 250 पर 47.30 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला ककड़ीपुर के बूथ नंबर 118 पर 47.54 प्रतिशत
- प्राइमरी पाठशाला मुजफ्फरपुर कमाला के बूथ नंबर 355 पर 48.55 प्रतिशत