{"_id":"5e41ae9c8ebc3ee5dc1d81d9","slug":"volunteers-showed-talent-in-henna-competition-baraut-news-mrt468152179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदी प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने दिखायी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदी प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहदी प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने दिखायी प्रतिभा
बड़ौत (बागपत)। विभिन्न कॉलेजों के चल रहे रासेयो शिविर में सोमवार को मेंहदी प्रतियोगिता व अन्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के शिविर में चौथे दिन मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की वीशू शर्मा ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की आंचल ने द्वितीय स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन की देखरेख मेें मंदिर परिसर में साफ-सफाई की। शिविर में दीपाली, विशाखा, काजल, शिवानी तोमर, सोनी, राधा, अजरा, अनस शामिल रहीं। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री की देखरेख मेें शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रथम चरण में डायट प्राचार्य डा विनय कुमार गिल ने सामाजिक नैतिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उधर, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रशांत यादव की देखरेख में नगर के मुख्य मार्गों से जनसंख्या नियंत्रण जन-जागरूकता रैली निकाली। शिविर में डॉ देवेंद्रपाल, अरुण कुमार, विवेक, प्रभाकर, मनीष, गौतम शामिल रह्रे।