फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteers marched and chanted Bharat Mata ki Jai.

Baghpat News: स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया, भारत माता के जयकारे लगाए

Fri, 03 Oct 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Volunteers marched and chanted Bharat Mata ki Jai.
- बागपत, खैला व बिनौली में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का शताब्दी दिवस मनाया
विज्ञापन

फोटो- तीन व तीन ए
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने व विजयदशमी पर्व पर स्वंयसेवकों ने बागपत, खैला व बिनौली सहित कई जगह पथ संचलन किया। पथ संचलन पर व्यापारियों व अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत माता के जयकारे लगाए।
शहर के चमरावल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने और विजयदशमी पर्व पर कार्यक्रम हुआ। बड़ौत प्रचारक आशीष ने संघ के संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी को एकजुट होने का आह्वान किया। इसके बाद पथ संचलन किया गया, जो बड़ा बाजार, गांधी बाजार, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड, मेरठ रोड व चमरावल रोड से होते हुए कॉलेज पर समाप्त हुआ। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जिला संघ चालक गजेंद्र आचार्य, नगर संघ चालक प्रकाश राणा, प्रवीण सोम, जिला प्रचारक अनुज, नगर प्रचारक अमित कुमार, रजत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--

मां भारती के जयकारों के साथ पथ संचलन किया
बिनौली। बिनौली में स्वयंसेवकों ने विजयदशमी पर्व व संघ के सौ वर्ष पूरा होने पर पूर्ण गणवेश धारण कर अपने हाथों में दंड लेकर गांव के मुख्य मार्गों से होकर पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इससे पहले शिव मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में सह विभाग कार्यवाह विकास माजरा, जिला संपर्क प्रमुख डॉ. राजीव गोस्वामी, प्रांत विभाग गतिविधि प्रमुख अशोक तोमर, नीरज कुमार ने मां भारती, गुरु गोलवरकर व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सुधीर त्यागी, राजीव धामा, अरुण धामा, डॉ. सतेंद्र प्रजापति, प्रशांत धामा, मनोज तोमर, राजू वर्मा, क्षितिज कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया
रटौल। खैला गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन किया। स्वयंसेवकों ने गणवेश में संघ और देश भक्ति के गीतों के साथ पथ संचलन किया। जिला संघ संचालक गजेंद्र आचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अनेकता में एकता की भावना के साथ जन-जन में राष्ट्र प्रेम की ज्योति को प्रज्जवलित कर रहा है। स्वयंसेवक संघ के केसरी ध्वज की छत्र छाया में प्रेरणा लेकर स्वयंसेवक राष्ट्र को उंचाई दे रहे हैं। इस मौके पर शारीरिक प्रमुख सत्यव्रत आर्य, महेश, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed