{"_id":"604e45b38ebc3ec752290a22","slug":"volunteers-create-art-and-craft-from-west-material-baraut-news-mrt529832718","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट मैटेरियल से बनाएं आर्ट एंड क्राफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट मैटेरियल से बनाएं आर्ट एंड क्राफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का का चतुर्थ एक दिवसीय शिविर रविवार को बड़ौली रोड पर हुआ। इसमें स्वयं सेवकों ने वेस्ट मैटेरियल से आर्ट एंड क्राफ्ट बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में शिविर के प्रथम चरण में स्वयं सेवकों ने नवकार मंत्र, ईश वंदना, लक्ष्य गीत से शुरुआत की । इसके बाद सूर्य नमस्कार आदि व्यायाम का अभ्यास भी किया। बाद में स्वयं सेवकों ने वाल्मीकि बस्ती में जाकर सर्व किया और लोगों को साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पॉलीथिन का बहिष्कार करने, स्वच्छता व निष्पक्ष मतदान, कन्या भ्रूण हत्या आदि के प्रति जागरूक किया।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने वेस्ट मैटेरियल विभिन्न क्राफ्ट की वस्तुएं बनाना सिखाया। काजल और आरती ने स्वयं सेवकों को कढ़ाई करना सिखाया । निधि ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित कुछ क्रियाएं सिखाई। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि हम प्रतिदिन बहुत सी वस्तुएं वेस्ट समझकर बाहर फेंक देते हैं। इसी वेस्ट मैटेरियल से आकर्षक चीजें बनाकर हम कमाई भी कर सकते हैं। इसी प्रकार कढ़ाई करके सिलाई करके पर मेहंदी लगाने का काम करके हम सब आत्मनिर्भर बन सकते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग दे सकते हैं। इसमें वाकिया, सोनी, अंजलि, निधि, काजल, आरती, अनुष्का, पूजा, हिमांशी, मुस्कान, नाजिया, इसराना आदि का सहयोग रहा।