फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Volunteer to participate in social work

Baghpat News: सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करें स्वयंसेवक

Wed, 01 Feb 2023 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Volunteer to participate in social work
बड़ौत। नगर के कॉलेजों में चल रहे रासेयो शिविर में बुधवार को स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग लेने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

जनता वैदिक काॅलेज बड़ौत में कार्यक्रम अधिकारी डा गीता रानी के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना चतुर्थ इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयं सेविकाओं द्वारा कॉलेज प्रांगण में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मतदान का महत्व विषय पर स्वयंसेविकाओं द्वारा पोस्टर, स्लोगन बनाए गए।
विज्ञापन

डॉ. प्रशांत यादव, डाॅ. उर्वेन्द्र, डाॅ. नीलम राणा ने देश के विकास के लिए सुशासन के लिए मतदान करने का आह्वान किया। मौके पर डाॅ. रेखा राणा, साक्षी, हिमानी पंवार, साक्षी शर्मा, आंचल पंवार, मनीषा, दीपा, कन्हैया, मानसी मलिक, नेहा, शिवानी, संजना, गुंजन, राधा, निकेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ अनीता जैन ने किया। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता जैन, प्रिया जैन, खुशी जैन, राधिका, जेबा, साहिबा, हिमानी, पूजा, काजल, आरजू, समीक्षा आर्य, तनु, तनिषा जैन, खुशी गुप्ता, जानवी मौजूद रहे।

उधर इसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रविता खत्री के नेतृत्व में किया। मौके पर सायरा, आंचल, चंचल, नायिदा, उमा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed