फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Voice recorders and CCTV cameras will be installed in the entrance and rooms

प्रवेश द्वार व कक्षों में लगेंगे वाइस रिकार्डर और सीसीटीवी कैमरे

Tue, 01 Mar 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Voice recorders and CCTV cameras will be installed in the entrance and rooms
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

एक सप्ताह में राउटर का आईपी एड्रेस, आईडी व पासवर्ड डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए तैयारी के साथ ही बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए है। परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक कक्ष के अलावा प्रवेश द्वार और सभी कक्षों में वाइस रिकार्डर सहित दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा की मॉनिटिरिंग के लिए राउटर का आईपी एड्रेस, आईडी और पासवर्ड एक सप्ताह में कार्यालय में उपलब्ध कराने व प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करने के निर्देश दिए है।
अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षा होने की संभावना को लेकर जिले में परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 44 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर छात्रों के आवंटन की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को प्रधानाचार्य कक्ष के अलावा प्रवेश द्वार और प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वाइस रिकार्डर सहित दो-दो सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग के लिए डीवीआर लगवानी होगी। परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के लिए वेबकास्टिंग के माध्यम से मॉनिटिरिंग करने के लिए डीवीआर के साथ राउटर भी लगवाया जाएगा। परीक्षा की मॉनिटिरिंग के लिए डीवीआर का आईपी एडे्रस, यूजर आईडी और पासवर्ड एक सप्ताह में बंद लिफाफे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कम से कम दो कंप्यूटर सिस्टम और दो आपरेटर की व्यवस्था की जाएगी। बिजली के बैकअप के लिए जनरेटर अथवा इनवर्टर की व्यवस्था और अग्निशमन संसाधन, अग्निशमन यंत्र, पानी और रेत की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को एक सप्ताह में सभी सुविधाएं पूर्ण कर कार्यालय में सूचना उपलब्ध कराने व समय से कार्य पूरा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed