फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vishu studied for 15 hours, missed becoming topper by one mark

Baghpat News: विशु ने की 15 घंटे पढ़ाई, एक अंक से टॉपर बनने से चूके

Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Vishu studied for 15 hours, missed becoming topper by one mark
बड़ौत। इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले श्री राम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र विशु चौधरी ने प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। विशु को दूसरे स्थान पर आने की खुशी है, वहीं एक नंबर से टॉपर नहीं बनने का मलाल भी है।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी के बेटे विशु चौधरी को 97.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। अगर उन्हें एक अंक और मिल जाता तो वह प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच जाते। विशु ने बताया कि उन्होंने 15 घंटे तक नियमित पढ़ाई की और कालेज में मासिक टेस्ट व प्री बोर्ड परीक्षा के लिए जिस तरह की तैयारी कराई गई, उससे ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वह बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

विशु ने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। बताया कि उन्होंने प्रत्येक विषय के लिए समय सारणी बनाकर परीक्षा की तैयारी की। वह कहते हैं कि लक्ष्य निर्धारित करके पढ़ाई की जाए तो उस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। विशु चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उसके प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर कालेज में ढोल-नगाड़े बजाकर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर कालेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, योगेश राणा, रणपाल मोनिका, गौरव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विशु की बहन खुशी को जिले में नौंवा स्थान
विशु चौधरी की बहन खुशी ने भी इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। खुशी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ जनपद की टॉप 10 सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह भाई-बहन के टॉपरों की सूची में स्थान बनाने पर घर में खुशी का माहौल है और सभी ने उनको मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed